अध्यात्म

Lohri 2024 : लोहड़ी के दिन आजमाएं ये टोटके, धन- धान्य से भरेगा भंडार

Lohri Ke Totke 2024: लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ टोटके को करने से धन का लाभ होता है। आइ जानते हैं लोहड़ी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Lohri Totke

Lohri Ke Totke: पंचांग के अनुसार लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। पंजाबी समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाते हैं। यह त्योहार किसानों के लिए बहुत खास है। क्योंकि यह त्यौहार फसल की कटाई के बाद होता है। उस शाम, सभी लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं । इसके अलावा अग्नि में तिल,मूंगफली आदि भी चढ़ाए जाते हैं। इसके अलावा, इन्हें प्रसाद के रूप में भी खाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लोहड़ी के दिन विशेष उपाय करने से व्यक्ति जीवन की सभी चिंताओं से छुटकारा पा सकता है और सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है।

लोहड़ी टोटके (Lohri Totke)

सुख शांति के लिए

ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी पर महादेवी को चढ़ाई जाने वाली रेवड़ियां गरीब लड़कियों को खिलाने के लिए होती थीं। इस कारण घर में अन्न की कमी नहीं होती। इसके अलावा लोहड़ी के दिन किसी गरीब ब्राह्मण को लाल कपड़े में गेहूं बांधकर दान करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

बुद्धि के लिए

लोहड़ी उत्सव में अग्नि का विशेष महत्व है। यह अग्नि पवित्रता और प्रसन्नता का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन अग्नि से महदवी की पूजा करनी चाहिए। इससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। लोहड़ी में अग्निदेव और महादेवी की पूजा करने से जीवन से अंधकार दूर होता है। इसके अलावा आपको शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भी प्राप्ति होती है।

तरक्की के लिए

लोहड़ी पर्व पर घर के पश्चिमी भाग में काले कपड़े पर महादेवी की तस्वीर स्थापित करें और सरसों के पीले तेल का दीपक जलाएं। फिर देवी मां की पूजा के लिए अगरबत्ती, सिन्दूर, सफेद पत्ते और अन्य सामग्री अर्पित करें। इससे पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। सुख-समृद्धि भी आएगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article