Lohri Kaise Manate Hai: लोहड़ी पर्व कैसे मनाते हैं, इस दिन अग्नि में क्या-क्या चीजें डाली जाती हैं

How To Celebrate Lohri Festival In Hindi (लोहड़ी कैसे मनाई जाती है): लोहड़ी का त्योहार बेहद ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर उसके चारों तरफ परिक्रमा लगाते हैं और लोहड़ी की अग्नि में कुछ खास चीजें डालते हैं। चलिए आपको बताते हैं लोहड़ी पर्व के दिन क्या-क्या करना चाहिए।

How To Celebrate Lohri Festival In Hindi (लोहड़ी कैसे मनाई जाती है): लोहड़ी का त्योहार भारत में बेहद ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की खास रौनक पंजाब, हरियाणा और जम्मू में देखने को मिलती है। इस दिन लोग उपलों और लकड़ियों को घर के बाहर किसी खुले स्थान पर रखकर उसमें आग लगाकर उसके चारों तरफ परिक्रमा करते हैं। साथ ही इस पवित्र अग्नि में तरह-तरह की चीजें डालते हैं। चलिए आपको बताते हैं लोहड़ी कैसे मनाते हैं और इस दिन क्या-क्या किया जाता है।

Lohri Kaise Banai Jaati Hai

How To Celebrate Lohri Festival In Hindi

बेहद खास है लोहड़ी 2025 (Lohri 2025)

वर्ष 2025 में पड़ने वाली लोहड़ी बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन पौष पूर्णिमा भी पड़ रही है जो कि अपने आप में बेहद शुभ दिन माना जाता है। इसके अलावा इस दिन महाकुंभ मेले का शुभारंभ भी होने जा रहा है। पौष पूर्णिमा की रात में जब लोहड़ी की पूजा के लिए अग्नि जलाई जाएगी, तब आसमान में चंद्र देव अपने पूर्ण आकार में होंगे।

End of Feed