Lohri Kab Hai 2025: लोहड़ी कब है, जानिए क्यों मनाया जाता है ये पर्व, क्या है है दुल्ला भट्टी की कहानी

Lohri Kab Hai 2025: लोहड़ी का त्योहर खासतौर पर सिख समुदाय के लोगों के द्वारा मनाया जाता है। ये पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले पड़ता है। जानिए इस साल लोहड़ी कब मनाई जाएगी।

Lohri 2025 Date: लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये पर्व पंजाब में विशेषतौर पर मनाया जाता है। ये पर्व हर वर्ष मकर संक्रांति के त्योहार से एक दिन पहले मनाया जाता है। ये पर्व फसल की कटाई और बुआई का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी के दिन शाम के समय में आग जलाया जाता है और उसके आस- पास नाच गायन किया जाता है। ये त्योहार किसान वर्ग के लिए भी बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन किसान वर्ग के लोग अच्छे फसल की कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। पंजाब में इस दिन मेले का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन रात में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने की परंपरा है। आइए जानते हैं साल 2025 में लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Lohri 2025 Date (साल 2025 में कब है लोहड़ी)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। साल 2024 में लोहड़ी का संक्राति क्षण 14 जनवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।

Lohri 2025 Pujan Vidhi (लोहड़ी पूजा विधि)

  • लोहड़ी के दिन लोग सुबह उठकर स्नान करके साफ वस्त्र या नये वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद सुबह में सूर्य देवता को जल अर्पित करें और लोहड़ी देवता को याद करें।
  • इस दिन शाम के समय में सूखी लकड़ी और सूखे उपले जलाए जाते हैं।
  • लोहड़ी की आग में मूंगफली, रेबड़ी और गजक अर्पित करें।
  • इसके बाद इस पवित्र अग्नि की 7 बार परिक्रमा करना चाहिए।
  • उसके बाद उस आग के आस- पास नाचना गाना चाहिए।

End of Feed