Lohri 2025 Date: लोहड़ी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये पंजाब और हरियाणा का एक प्रसिद्ध पर्व है। इस दिन किसान वर्ग के लोग ईश्वर का आभार प्रकट करते हैं ताकि उनकी फसल का उत्पादन अधिक मात्रा में हो। इस दिन बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी क लोक गीत गाते हैं। ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी के दिन घर आए बच्चों को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। इसलिए इस दिन लोग बच्चों को चीनी, गुड़, गजक, मूंगफली और मक्का आदि चीजें देते हैं। चलिए जानते हैं 2025 में लोहड़ी कब है।
Lohri 2025 Date
लोहड़ी 2025 तिथि व मुहूर्त (Lohri 2025 Date And Time)
| लोहड़ी | 13 जनवरी 2025, सोमवार |
| लोहड़ी संक्रान्ति का क्षण | 09:03 ए एम, जनवरी 14 |
लोहड़ी कैसे मनाते हैं (Lohri Kaise Manate Hai)
लोहड़ी के दिन लोग आग जलाते हैं और इस आग में गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पॉपकॉर्न आदि चीजें डालते हैं। बता दें लोहड़ी की आग जलाने के लिए लोग लकड़ी, पुराना फ़र्नीचर आदि का भी इस्तेमाल करते हैं। इसमें धातु की चीजों का दहन बिल्कुल भी नहीं किया जाता है। फिर आग के चारों ओर लोग नृत्य करते हैं और लोहड़ी के गीत गाते हैं। ये त्योहार लोग मिल-जुलकर मनाते हैं। इस दिन बच्चे घर-घर जाकर लोक गीत गाते हैं और लोग उन्हें मिष्ठान और पैसे देते हैं। फिर रात में सरसों का साग और मक्के की रोटी जैसे सांस्कृतिक भोजन का लुत्फ उठाया जाता है। इस दिन पतंगें भी उड़ाने का प्रचलन है।
