अध्यात्म

Lohri 2024 Kab Hai: 13 या 14 जनवरी कब है लोहड़ी का त्योहार, जानें सही डेट और महत्व

Lohri 2024: लोहड़ी पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि लोहड़ी के दिन अग्नि देव की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कब है लोहड़ी का त्योहार ।

Image

Lohri 2024 Kab Hai

Lohri 2024 Date: लोहड़ी का त्योहार साल जनवरी में होता है। यह दिन सिख समुदाय के लिए एक विशेष दिन है। यह त्योहार नए खाद्य पदार्थ तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। लेहड़ी की रात को आग जलाई जाती है। लोग इस आग के चारों ओर इकट्ठा होते हैं और बारी-बारी से आग में गेहूं की बालें, रेवड़ी, मूंगफली, खीर, चिकी चढ़ाते हैं। इस दौरान लोग भांगड़ा और गिदा नृत्य कर जश्न मनाते हैं। महिलाएं लोकगीत गाती हैं। यह उत्सव सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से एक दिन पहले मनाया जाता है। आइए जानते हैं कब है लोहड़ी का त्योहार और इसका महत्व।

Lohri 2024 Date (लोहड़ी डेट 2024)

लोहड़ी का त्योहार फसल और मौसम से जुड़ा है। इस समय रबी की फसल कट जाती है, लोग घर आते हैं और नई फसल की तैयारी शुरू कर देते हैं। लोहड़ी का त्योहार संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। 2024 में यह त्योहार 13 जनवरी की जगह 14 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा।

Lohhri Importance (लोहड़ी महत्व)

लोहड़ी का त्योहार पंजाब और हरियाणा राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी त्योहार के दौरान, रात में बाहर अलाव जलाया जाता है और आग के चारों ओर परिक्रमा की जाती है। अग्नि में गेहूं, तिल और मूंगफली की रेवड़ी चढ़ाकर प्रार्थना की जाती है। लोहड़ी के पवित्र त्यौहार पर नई फसलें काटी जाती हैं। काटे गए फसलों को सबसे अग्नि देवता को अर्पित करते हैं। सभी लोग अग्नि के चारों ओर एकत्रित होते हैं और एक-दूसरे के सुखी जीवन की कामना करते हैं। लोहड़ी के दिन अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली अर्पित की जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article