Lohri 2024 Date And Time (लोहड़ी कब 2024 में): लोहड़ी का पर्व भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से ये पर्व पंजाब और हरियाणा के लोग मनाते हैं। लोहड़ी पर किसान वर्ग के लोग ईश्वर का आभार प्रकट करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी फसल का अधिक मात्रा में उत्पादन हो। पंचांग अनुसार इस साल लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं 15 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 Date) मनाई जाएगी। जानिए लोहड़ी क्यों मनाते हैं।
Lohri 2024 Date
2024 में लोहड़ी कब है (2024 Mein Lohri Kab Hai)
साल 2024 में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं लोहड़ी संक्रांति का क्षण दोपहर 02 बजकर 43 मिनट का है।
लोहड़ी पर क्या करते हैं (Lohri Kaise Manate Hain)
लोहड़ी पर किसान वर्ग के लोग ईश्वर का आभार प्रकट करते हैं, ताकि उनकी फसल का उत्पादन अधिक मात्रा में हो। इस उत्सव के दौरान बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी के लोक गीत गाते हैं और लोगों द्वारा बच्चों को मिष्ठान और पैसे भी दिए जाते हैं। कई जगह लोहड़ी पर बच्चों को दिन चीनी, गजक, गुड़, मूंगफली और मक्का आदि भी दिया जाता है इसे ही लोहड़ी देना कहते हैं। फिर शाम के समय लोग आग जलाकर लोहड़ी मनाते हैं। इस दिन रात में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने की भी परंपरा है।
लोहड़ी गीत का महत्व
लोहड़ी पर लोक गीतों का बड़ा महत्व है। क्योंकि गीत के साथ नृत्य करके इस पर्व को मनाया जाता है। इन सांस्कृतिक लोहड़ी गीतों में खुशहाल फसलों आदि के बारे में वर्णन किया जाता है। इन गीतों के माध्यम से पंजाबी योद्धा दुल्ला भट्टी को भी याद किया जाता है। लोहड़ी पर आग के आसपास लोग ढ़ोल की ताल पर गिद्दा और भांगड़ा नृत्य करते हैं।
