अध्यात्म

MP Chandra Grahan Timing Live Today: आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, मध्य प्रदेश में चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा

MP Mein Chandra Grahan 2026 Timing (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल): अगर आप मध्य प्रदेश के किसी भी शहर में रहते हैं तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। यहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्र ग्रहण का समय बताया गया है।

Image

भोपाल, इंदौर में चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा, सूतक काल और समय (pc: canva)

MP Chandra Grahan Timing Today LIVE: आध्यात्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण का खास महत्व है। आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से ही चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो गई है। ये पूर्ण ग्रहण है, जो भारत में नजर आएगा। आप अगर मध्य प्रदेश के किसी भी हिस्से में रहते हैं तो आप यहां से जानें कि आपके शहर में चंद्र ग्रहण कब दिखेगा और आपके यहां ग्रहण कब से कबतक रहेगा।

Madhya Pradesh Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (मध्य प्रदेश में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा)-

शहर का नामचंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगाचंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा
इंदौर3:20 PM से 6:47 PM6:35 PM – 6:47 PM
भोपाल3:20 PM से 6:47 PM6:21 PM – 6:47 PM
जबलपुर3:20 PM से 6:47 PM6:15 PM – 6:47 PM
ग्वालियर3:20 PM से 6:47 PM6:25 PM – 6:47 PM
उज्जैन3:20 PM से 6:47 PM6:23 PM – 6:47 PM
सागर3:20 PM से 6:47 PM6:20 PM – 6:47 PM
देवास3:20 PM से 6:47 PM6:28 PM – 6:47 PM
सतना3:20 PM से 6:47 PM6:18 PM – 6:47 PM
रीवा3:20 PM से 6:47 PM6:16 PM – 6:47 PM
रतलाम3:20 PM से 6:47 PM6:30 PM – 6:47 PM
कटनी3:20 PM से 6:47 PM6:17 PM – 6:47 PM

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • घर और आसपास साफ-सफाई रखें।
  • चंद्र ग्रहण के समय भक्ति और ध्यान करें, मंत्र-जप या प्रार्थना करना शुभ माना जाता है।
  • गरीबों, जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को दान करें—अनाज, कपड़े, पैसे या दीपक आदि।
  • ग्रहण के समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें, जैसे भगवद्गीता, नृसिंह स्तोत्र या प्रह्लाद की कथा।
  • सकारात्मक विचार रखें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाएं।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें?

  • ग्रहण के समय खाना बनाना या खाना नहीं चाहिए, भोजन ग्रहण शुरू होने से पहले तैयार कर लें।
  • नहाना या पानी में डुबकी लेना वर्जित माना जाता है।
  • नई चीजें शुरू करना, लेन-देन या महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें।
  • गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने या किसी जोखिम वाले काम से बचना चाहिए।
  • इस दौरान विवाद, झगड़ा या नकारात्मक क्रियाएं न करें।

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?

चंद्र ग्रहण शाम को 6:47 बजे खत्म हो रहा है। इसके खत्म होने के साथ ही स्नान करें। उसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें, ताकि नकारात्मकता दूर हो जाए और घर पवित्र हो। चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें। चंद्र ग्रहण के खत्म होने पर जब आप देवी और देवताओं की पूजा करें तो चंद्र देव की आरती करना न भूलें। रसोईघर और चूल्हे की सफाई करें। फिर भोजन बनाएं। उसमें से भगवान को भोग लगाएं। फिर उसको ग्रहण करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article