अध्यात्म

Lakshmi Stotram in Hindi: दिवाली के दिन पूजा में करें लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ, सुख, समृद्धि का मिलेगा लाभ

Lakshmi Stotram in Hindi: दिवाली के दिन संध्या के समय में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां पढ़ें लक्ष्मी स्तोत्र अर्थ सहित हिंदी में।

Image

Lakshmi Stotram in Hindi

Lakshmi Stotram in Hindi: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी का माना जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करने से साधक को धन की प्राप्ति होती है। दिवाली का त्योहार माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है। इस दिन संध्या के समय में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। इस साल दिवाली का पर्व 1 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। दिवाली के दिन पूजा के समय में मां लक्ष्मी के स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। आइए यहां पढ़ें मां लक्ष्मी की स्तोत्र की लिरिक्स अर्थ सहित।

Lakshmi Stotram in Hindi (लक्ष्मी स्तोत्र)

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।

शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

नमस्ते गरुडारूढे कोलासुरभयंकरि।

सर्वपापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

सर्वज्ञे सर्ववरदे देवी सर्वदुष्टभयंकरि।

सर्वदु:खहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।

मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

आद्यन्तरहिते देवि आद्यशक्तिमहेश्वरि।

योगजे योगसम्भूते महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

स्थूलसूक्ष्ममहारौद्रे महाशक्तिमहोदरे।

महापापहरे देवि महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

पद्मासनस्थिते देवि परब्रह्मस्वरूपिणी।

परमेशि जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

श्वेताम्बरधरे देवि नानालंकारभूषिते।

जगत्स्थिते जगन्मातर्महालक्ष्मी नमोऽस्तु ते।।

महालक्ष्म्यष्टकं स्तोत्रं य: पठेद्भक्तिमान्नर:।

सर्वसिद्धिमवाप्नोति राज्यं प्राप्नोति सर्वदा।।

एककाले पठेन्नित्यं महापापविनाशनम्।

द्विकालं य: पठेन्नित्यं धन्यधान्यसमन्वित:।।

त्रिकालं य: पठेन्नित्यं महाशत्रुविनाशनम्।

महालक्ष्मीर्भवेन्नित्यं प्रसन्ना वरदा शुभा।।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article