Lakshmi Panchami 2024 Date: सनातन धर्म में लक्ष्मी पंचमी के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पंचमी का व्रत चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से साधक को धन धान्य की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी पंचमी के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन का व्रत रखने से धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं लक्ष्मी पंचमी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या है इसका महत्व।
Lakshmi Panchami 2024 Date (लक्ष्मी जयंती 2024 डेट)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है। इस साल लक्ष्मी पंचमी का व्रत 12 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन नवरात्रि के चौथे नवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा।Lakshmi Panchami 2024 Shubh Muhurat (लक्ष्मी जयंती 2024 शुभ मुहूर्त)
- अभिजीत मुहूर्त- 11:56 से 12:47 तक रहेगा।
- विजय मुहूर्त- 14:30 से 15:21 तक रहेगा।
- लाभ मुहूर्त- सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा।
- अमृत मुहूर्त- 12:06 से 13:00 तक रहेगा।
लक्ष्मी पंचमी पूजा विधि (Lakshmi Panchami Puja Vidhi)
- लक्ष्मी पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद नये वस्त्र धारण करें।
- उसके बाद घर में लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें।
- मां को फूल, फल, मिठाई, दीप अर्पित करें।
- उसके बाद लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें।
- फिर अंत में आरती कर माता को भोग लगाएं।
