अध्यात्म

Lakshmi Panchami 2024 Date: कब है लक्ष्मी पंचमी, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Lakshmi Panchami 2024 Date: लक्ष्मी पंचमी का त्योहार माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा लक्ष्मी पंचमी का व्रत और क्या है इसका महत्व।

Image

Lakshmi Panchami 2024 Date

Lakshmi Panchami 2024 Date: सनातन धर्म में लक्ष्मी पंचमी के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पंचमी का व्रत चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से साधक को धन धान्य की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी पंचमी के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन का व्रत रखने से धन संबंधी परेशानियां भी दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं लक्ष्मी पंचमी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या है इसका महत्व।

Lakshmi Panchami 2024 Date (लक्ष्मी जयंती 2024 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन लक्ष्मी पंचमी का व्रत रखा जाता है। इस साल लक्ष्मी पंचमी का व्रत 12 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन नवरात्रि के चौथे नवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा।

Lakshmi Panchami 2024 Shubh Muhurat (लक्ष्मी जयंती 2024 शुभ मुहूर्त)

  • अभिजीत मुहूर्त- 11:56 से 12:47 तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त- 14:30 से 15:21 तक रहेगा।
  • लाभ मुहूर्त- सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा।
  • अमृत मुहूर्त- 12:06 से 13:00 तक रहेगा।

लक्ष्मी पंचमी पूजा विधि (Lakshmi Panchami Puja Vidhi)

  • लक्ष्मी पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद नये वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद घर में लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें।
  • मां को फूल, फल, मिठाई, दीप अर्पित करें।
  • उसके बाद लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करें।
  • फिर अंत में आरती कर माता को भोग लगाएं।

लक्ष्मी पंचमी महत्व (Lakshmi Panchami Importance)

सनातन धर्म में लक्ष्मी पंचमी ता बहुत महत्व है। श्री लक्ष्मी पंचमी का त्योहार धन, समृद्धि और ज्ञान की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से ऐसा माना जाता है कि वह अपने भक्तों को प्रसन्न करती हैं और धन, समृद्धि और ज्ञान प्रदान करती हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article