क्या किचन में मंदिर होना चाहिए, रसोई घर में मंदिर बनाने से क्या होता है

Kya Kitchen Mei Mandir Rakh Sakte Hai: आजकल लोग छोटे फ्लैट्स और घरों में जगह की कमी के चलते किचन या उसके पास मंदिर रख देते हैं। ऐसे में ये जानना बहुत आवश्यक है कि क्या वास्तु के अनुसार इस जगह मंदिर रखना शुभ होता है?

Kya Kitchen Mei Mandir Rakh Sakte Hai: भारतीय घरों में मंदिर का बहुत खास महत्व होता है। लोग घर में ऐसी जगह मंदिर बनाना चाहते हैं, जहां शांति, सकारात्मकता और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहे। लेकिन आजकल छोटे घरों और फ्लैट्स में जगह की कमी के कारण कई लोग किचन यानी रसोईघर में ही छोटा मंदिर बना लेते हैं। ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि क्या किचन में मंदिर बनाना सही होता है? वास्तु शास्त्र इस बारे में क्या कहता है? आइए विस्तार से जानते हैं।

Kya Kitchen Mei Mandir Rakh Sakte Hai  किचन में मंदिर रखना चाहिए या नहीं

किचन में मंदिर रखना चाहिए या नहीं

क्या किचन में मंदिर रख सकते हैं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर हिस्सा किसी न किसी ऊर्जा तत्व से जुड़ा होता है। रसोईघर को अग्नि तत्व का स्थान माना गया है, क्योंकि यहां भोजन पकता है और लगातार आग का प्रयोग होता है। वहीं, मंदिर को शांति, ध्यान, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक कंपन का स्थान माना जाता है। इसी वजह से वास्तु में किचन और मंदिर की ऊर्जा अलग मानी गई है। एक तरफ रसोईघर में गतिविधि, गर्मी और शोर रहता है, जबकि मंदिर के लिए शांत और स्थिर वातावरण जरूरी बताया गया है।

End of Feed