क्या 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है, अभी दूर करें कंफ्यूजन, ये रही 2025 के सूर्य ग्रहण की सही डेट

kya 2 august ko Surya grahan hai: कुछ दिन से लोग मान रहे हैं कि 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा। और इसे सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण बताया जा रहा है। लेकिन यह सूर्य ग्रहण 2025 में नहीं है। वहीं 2025 का अगला और आखिरी सूर्य ग्रहण सितंबर के महीने में पितृ पक्ष में अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा।

kya 2 august ko Surya grahan hai: साल 2025 में अगला सूर्य ग्रहण जो लगेगा, उसकी अवधि साढ़ चार घंटे की होगी। हालांकि यह भारत में दृश्य नहीं होगा। अभी ये सवाल बहुत पूछा जा रहा है कि क्या 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है तो इसका जवाब है नहीं। 2025 में 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण नहीं है। सूर्य ग्रहण 2025 में कब है - इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। लेकिन इससे पहले जान लें कि 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है के बारे में पूछा क्यों जा रहा है।

kya 2 august ko Surya grahan hai

क्या 2 अगस्त को लग रहा है सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण (Pic: Canva)

क्या 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है

नहीं, 2 अगस्त को साल 2025 का सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। साल 2027 में 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण के दौरान 6 मिनट 23 सेकेंड के लिए अंधेरा छाएगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण आंशिक दिखेगा। नियत समय पर सूरज का कुछ हिस्सा चंद्रमा से ढक जाएगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में सूर्यास्त की वजह से देखने में कठिनाई हो सकती है।

End of Feed