Japan Tsunami Prediction: रूस में आए भूकंप और जापान में आई सुनामी ने तबाही ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। इस महाआपदा फिर से बहस तेज कर दी है कि क्या भविष्यवाणियां सच होती हैं? दरअसल सालों पहले ही एक शख्स ने इस बात की भविष्यवाणी कर दी थी कि जुलाई 2025 में जापान में सुनामी आएगी। सोशल मीडिया में उस शख्स की भविष्यवाणी को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं। इस सुनामी की भविष्यवाणी करने वाली शख्स का नाम है रियो तात्सुकी।
क्या थी जापान की 'बाबा वेंगा' की भविष्यवाणी
रियो की तुलना बुल्गारिया की मशहूर बाबा वेंगा से होती है। रियो तात्सुकी ने 2021 में भविष्यवाणी की थी कि 5 जुलाई 2025 को दक्षिणी जापान के आसपास समुद्र उबलने लगेंगे। उनका इशारा सुनामी जैसी तबाही की ओर था। इस भविष्यवाणी को देखते हुए लोगों ने जापान जाने का कार्यक्रम टाल दिया। पर्यटकों ने भी दूरी बना ली। जापान की सरकार को कहना पड़ा कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें।
अब 5 जुलाई को भले सुनामी ना आई हो लेकिन ये जुलाई का महीना जाते-जाते जापान के लोगों को सुनामी का असहनीय दर्द दे गया। ताजा सुनामी ने फिर से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या भविष्यवाणियां सच होती हैं। क्या कोई पहले ही भविष्य देख सकता है।
जापान को पहले भी किया था आगाह
इससे पहले भी जापान की इन बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों सच हुई है। साल 1999 में ही रियो ने बता दिया था कि 2011 में जापान में बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा आने वाली है। ऐसा ही हुआ भी। उस साल वहां ऐसी सुनामी आई कि फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। तब जापान में करीब 18 हजार लोग मारे गए थे।
कई बड़ी भविष्यवाणियां साबित हुईं सच
द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणाम, सोवियत संघ का विघटन, प्रिंसेस डायना की मौत, 9/11 का आतंकी हमला, 2004 में आई हिंद महासागर की सुनामी से कोरोना महामारी तक की सटीक भविष्यवाणी की गई थी। ये सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। ये सारी भविष्यवाणियां थी बुल्गारिया की मशहूर बाबा वेंगा की।
साल 2025 के लिए कई तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं। इस साल को प्राकृतिक आपदा का साल बताया गया है। हम उम्मीद और दुआ करते हैं कि इन प्राकृतिक आपदाओं को भविष्यवाषियां सच साबित ना हों।
