kya 2 august ko Surya grahan hai: साल 2025 में अगला सूर्य ग्रहण जो लगेगा, उसकी अवधि साढ़ चार घंटे की होगी। हालांकि यह भारत में दृश्य नहीं होगा। अभी ये सवाल बहुत पूछा जा रहा है कि क्या 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है तो इसका जवाब है नहीं। 2025 में 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण नहीं है। सूर्य ग्रहण 2025 में कब है - इसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। लेकिन इससे पहले जान लें कि 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है के बारे में पूछा क्यों जा रहा है।
क्या 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण है
नहीं, 2 अगस्त को साल 2025 का सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। साल 2027 में 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण के दौरान 6 मिनट 23 सेकेंड के लिए अंधेरा छाएगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण आंशिक दिखेगा। नियत समय पर सूरज का कुछ हिस्सा चंद्रमा से ढक जाएगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में सूर्यास्त की वजह से देखने में कठिनाई हो सकती है।
सूर्य ग्रहण कब है 2025 भारत में
भारत में अगला सूर्य ग्रहण रविवार के दिन 21 सितंबर 2025 को लगेगा। हालांकि यह ग्रहण रात को 11:00 बजे से लगेगा और सुबह 3:23 AM पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा। 21 सितंबर 2025 को लगने वाले सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट की रहेगी। सितंबर 2025 में लगने वाला यह ग्रहण पितृ पक्ष में अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर लगेगा। इस वजह से इसका धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व ज्यादा रहेगा। ये भी जान लें कि इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
