अध्यात्म

Krishna Ji Ki Aarti Hindi Lyrics: आरती कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की, पढ़ें कृष्ण जी की आरती लिरिक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 10:55 AM IST

Krishna Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi (जय यदुनंदन जय जगवंदन। जय वसुदेव देवकी नन्दन कृष्ण जी की आरती): श्रीकृष्ण को कुंज बिहारी, बांके बिहारी, गिरधर, नंदलाल और मुरारी जैसे कई नामों से जाना जाता है। कहते हैं रोजाना सुबह-शाम कृष्ण भगवान की सच्चे मन से आरती करने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसती है। यहां देखें कुंजबिहारी की श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की आरती लिरिक्स इन हिंदी।

Image

Krishna Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: आरती कुंज बिहारी की श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की आरती के हिंदी लिरिक्स

Krishna Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi, Aarti Kunj Bihari Ki Shri Girdhar Krishna Murari Ki Aarti in Hindi: हिंदू धर्म में कृष्ण की पूजा और आरती का खास महत्व है। कहते हैं भगवान श्रीकृष्ण की आरती करने से दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा जिन माताओं के संतान नहीं है उन्हे इस आरती के पुण्य प्रभाव से पुत्र की प्राप्ति भी होती है। श्री कृष्ण आरती हमेशा शांत मन के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से निश्चित ही धन-धान्य और कीर्ति में बढ़ोतरी होती है। इस तरह भगवान कृष्ण की विधिवत आरती करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। जानिए श्री कृष्ण की आरती के लिरिक्स।

आरती श्री कुंज बिहारी की, Krishna Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi:

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

गले में बैजन्ती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।

श्रवन में कुंडल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।।

नैनन बीच, बसहि उरबीच, सुरतिया रूप उजारी की ।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।

लतन में ठाढ़ै बनमाली, भ्रमर सी अलक।

कस्तूरी तिलक, चंद्र सी झलक, ललित छबि श्यामा प्यारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

कनकमय मोर मुकट बिलसे, देवता दरसन को तरसे।

गगनसों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग मधुर मिरदंग।।

ग्वालनी संग, अतुल रति गोप कुमारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

जहां ते प्रकट भई गंगा, कलुष कलि हारिणि श्री गंगै

स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस जटाके बीच।

हरै अघ कीच, चरन छबि श्री बनवारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

चमकती उज्जवल तट रेनू, बज रही वृन्दावन बेनू।

चहुं दिसि गोपी ग्वाल धेनू, हसत मृदु मंद चांदनी चंद ।

कटत भव फंद, टेर सुनु दीन भिखारी की।।

आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की।

कृष्ण जी की आरती के लाभ, Krishna Aarti Benefits:

श्री कृष्ण की रोजाना नियमपूर्वक आरती करने से पति-पत्नी के जीवन में प्रेम बढ़ता है। मन शांत और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके अलावा धन-वैभव में वृद्धि होने के साथ सभी दोष भी मिट जाते हैं। श्री कृष्ण को कुंज बिहारी, बांके बिहारी, नंदलाल, गिरधर और मुरारी जैसे कई नामों से पूजा जाता है।

कृष्ण जी की आरती के नियम, Krishna Ji Ki Aarti Ke Niyam:

श्री कृष्ण आरती करते वक्त ध्यान रहे उच्चारण शुद्ध-शुद्ध होना चाहिए। आरती कभी भी जल्दबाजी में नहीं करनी चाहिए। आरती के लिए रूई की बनी बत्ती और घी का इस्तेमाल करना चाहिए। तेल की बत्ती का इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है। आरती में हमेशा बत्तियाें की संख्या एक, पांच, नौ, ग्यारह या इक्किस होनी चाहिए। हालांकि आप कपूर से भी आरती कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article