अध्यात्म

Janmashtami Vrat Vidhi In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कैसे रखा जाता है, इस व्रत में क्या खा सकते हैं, जानिए सबकुछ

Krishna Janmashtami Vrat Vidhi, Time And Janmashtami Vrat Ke Niyam: कृष्ण जन्माष्टमी व्रत भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। ये तिथि इस बार 26 अगस्त को पड़ रही है। चलिए जानत हैं जन्माष्टमी व्रत कैसे रखा जाता है। इसके नियम क्या है।

Image

Janmashtami Vrat Ke Niyam

Krishna Janmashtami Fast 2024 Date, Time And Janmashtami Vrat Ke Niyam: जन्माष्टमी व्रत बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत को कई लोग सूर्योदय से लेकर रात 12 बजे तक रखते हैं तो वहीं कई भक्त जन्माष्टमी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करते हैं। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। जानिए इस साल जन्माष्टमी व्रत कब है और इस व्रत के नियम क्या है।

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कब है 2024 (Krishna Janmashtami Vrat Kab Hai 2024)

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत इस साल 26 अगस्त को रखा जाएगा। व्रत की शुरुआत सूर्योदय से होगी और इसका समापन रात 12 बजे या अगले दिन किया जाएगा।

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत कब से कब तक रहेगा (Krishna Janmashtami Vrat Time 2024)

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 26 अगस्त 2024 को सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 12 बजकर 45 मिनट पर होगा। वहीं जो लोग अगले दिन जन्माष्टमी व्रत का पारण करते हैं उनके लिए व्रत 27 अगस्त की सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

जन्माष्टमी व्रत विधि (Janmashtami Vrat Vidhi In Hindi)

  • जन्माष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इस दिन लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उनकी विधि विधान पूजा करनी चाहिए।
  • इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को कृष्ण जी का पालना भी जरूर सजाना चाहिए। जिसमें वे कान्हा को झूला झुलाएंगे।
  • जन्माष्टमी व्रत में अन्न का बिल्कुल भी सेवन न करें। हालांकि आप फलाहार ले सकते हैं।
  • रात 12 बजे कृष्ण जी की विधि विधान पूजा करें। उन्हें मखाने, मिश्री, मक्खन, फल और तुलसीदल का भोग लगाएं।
  • श्री कृष्ण की आरती करें और प्रसाद सभी लोगों में बांट दें।
  • इसके बाद अपना व्रत खोल सकते हैं।

जन्माष्टमी व्रत के नियम (Janmashtami Fast Rules In Hindi)

  • इस दिन सात्विन भोजन करना चाहिए।
  • व्रत रखने वाले लोग इस दिन अन्न और वस्त्र का दान जरूर करें।
  • इस दिन जानवरों को भूल से भी न सताएं।
  • इस दिन गायों की सेवा करना बेहद शुभ होता है।
  • व्रत में दूध, दही, फल आदि चीजें खा सकते हैं।
  • आलू, टमाटर, खीरा और साबूदाना भी ले सकते हैं।
Sri Krishna Janmashtami 56 Bhog List 2024: Check here

कृष्ण जन्माष्टमी व्रत में क्या खाना चाहिए (Krishna Janmashtami Vrat Me Kya Khana Chahiye)

जन्माष्टमी व्रत में दही, दूध, खीर, आलू, साबूदाना, फल, सिंघाड़े का आटा, कूट्टे का आटा, पनीर इन सभी चीजोंं का सेवन किया जा सकता है। सब्जियोंं में आप लौकी की सब्जी व्रत में खा सकते हैं।
Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article