अध्यात्म

Janmashtami 2025 Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke Chale Aana: कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना... भजन लिरिक्स यहां देखें

Krishna Janmashtami 2025 Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke Chale Aana Lyrics in Hindi (कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना भजन लिरिक्स): कृष्ण भक्ति में कई भजन गाए जाते हैं। इनमें पूजा सभा में बहुत गाया जाता है कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना भजन। यहां देखें इसके हिंदी लिरिक्स।

Image

कभी राम बन के कभी श्याम बन के चले आना भजन लिरिक्स (photo source: canva)

Krishna Janmashtami 2025 Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke Chale Aana Lyrics in Hindi: भारत में बड़ी धूमधाम के साथ जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के भक्त उपवास रखकर उनकी पूजा करते हैं। जन्माष्टमी की पूजा में श्री कृष्ण के भजन भी गाए जाते हैं। यहां आप कान्हा के प्रसिद्ध भजन कभी राम बनके कभी श्याम बनके के हिंदी लिरिक्स देख सकते हैं।

Kabhi Ram Banke Kabhi Shyam Banke Chale Aana Bhajan Aarti

कभी राम बनके, कभी श्याम बनके

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना,प्रभुजी चले आना

तुम राम रूप में आना,

तुम राम रूप में आना

सीता साथ लेके,धनुष हाथ लेके,

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना,पर प्रभुजी चले आना

तुम श्याम रूप में आना,

तुम श्याम रूप में आना

राधा साथ लेके, मुरली हाथ लेके

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना,पर प्रभुजी चले आना

तुम शिव के रूप में आना,

तुम शिव के रूप में आना

गौरा साथ लेके,डमरू हाथ लेके

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना,प्रभुजी चले आना

तुम विष्णु रूप में आना,

तुम विष्णु रूप में आना

लक्ष्मी साथ लेके,चक्र हाथ लेके

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना,प्रभुजी चले आना

तुम गणपति रूप में आना,

तुम गणपति रूप में आना

रिद्धि साथ लेके,सिद्धि साथ लेके

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना,प्रभुजी चले आना

कभी राम बनके,कभी श्याम बनके

चले आना, प्रभुजी चले आना

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article