15 या 16 अगस्त, मथुरा- वृंदावन में कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें दर्शन से मंगला आरती तक का समय

Mathura- Vrindavan Janmashtami 2025: देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी। साथ ही यहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन और मंगला आरती के समय के बारे में भी सही जानकारी दी गई है।

Mathura- Vrindavan Janmashtami 2025: Vrindavan Janmashtami 2025: भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन कान्हा जी के भक्त पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं। कई लोग व्रत रखते हैं और कृष्ण जन्म के बाद ही जल भी ग्रहण करते हैं। इस दिन कान्हा जी के भजनों से हर मंन प्रभुल्लित रहता है। हर घर में कृष्ण लीला की चर्चा होती है। मथुरा-वृंदावन में तो बड़े धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है। लेकिन अब कंफ्यूजन ये है कि इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मथुरा-वृंदावन में कब है और साथ ही बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती कब की जाएगी। तो यहां से लें सारी जानकारी-

मथुरा- वृंदावन में कब है कृष्ण जन्माष्टमी 2025? (photo source: canva)

बांके बिहारी मंदिर में कब है जन्माष्टमी

जन्माष्टमी का त्योहार श्रीबांके बिहारी मंदिर में 16, अगस्त शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन मंदिर और वहां के आसपास के स्थान को पुष्पों, पर्दों और दीपों से सजाया जाता है। मध्य रात्रि में गर्भगृह में अभिषेक किया जाता है और भगवान को दूध, दही, शहद, जल, घी आदि से स्नान कराया जाता है। इसके बाद, भगवान का सौंदर्य बढ़ाने के लिए उन्हें उत्तम वस्त्र पहनाए जाते हैं और सोलह श्रृंगार किया जाता है। हालांकि, यह समारोह आम लोगों के दर्शन के लिए नहीं खुला होता है।

End of Feed