अध्यात्म

Janmashtami 2024 Date: कृष्ण जन्माष्टमी 2024 में कब है, जानें सही तिथि व मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2024 Date And Time: श्री कृष्ण जन्माष्टमी यानी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। जो प्रतिवर्ष भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। जानिए 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी।

Image

Janmashtami 2024 Date

Krishna Janmashtami 2024 Date And Time (कृष्ण जन्माष्टमी 2024 तिथि व मुहूर्त): इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार के दिन मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार प्रत्येक वर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस तिथि पर आधी रात में 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए ही इस शुभ अवसर पर हर साल जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। जानिए जन्मष्टमी 2024 की तिथि व मुहूर्त के बारे में विस्तृत जानकारी।

2024 में जन्माष्टमी कब है (Krishna Janmashtami 2024 Date)

नव वर्ष 2024 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार अष्टमी तिथि 26 अगस्त 2024 की सुबह 3 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 27 अगस्त 2024 को 02:19 AM पर होगी। तो वहीं रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

जन्माष्टमी 2024 का शुभ मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2024 Shubh Muhurat)

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त 26 अगस्त की देर रात 12:01 से 12:45 तक रहेगा। वहीं मध्यरात्रि का क्षण 12:23 का रहेगा। जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा रात 11 बजकर 20 मिनट पर दिखाई देगा।

जन्माष्टमी पारण समय 2024 (Krishna Janmashtami Parana Time 2024)

धर्म शास्त्र के अनुसार पारण समय

03:38 PM, अगस्त 27

पारण के दिन रोहिणी नक्षत्र का समाप्ति समय - 03:38 PM

धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय

पारण समय - 05:57 AM, अगस्त 27

वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय

पारण समय - 12:45 AM, अगस्त 27

भारत में कई स्थानों पर, पारण निशिता काल समाप्त होने का बाद कर लिया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article