अध्यात्म

Krishna Janmashtami 2024 Bhog: जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, मिलेगा मनचाहा वरदान

Krishna Janmashtami 2024 Bhog: आज यानि 26 अगस्त 2024 को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई कान्हा को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर अपनी राशि के अनुसार कान्हा को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Image

Krishna Janmashtami 2024 Bhog

Krishna Janmashtami 2024 Bhog: जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल आज यानि 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन बाल गोपाल की पूजा की जाती है और उनके प्रिय भोग उनको अर्पित किये जाते हैं। जन्माष्टमी पर आप अपनी राशि के अनुसार भी भोग लगा सकते हैं। राशि के अनुसार भोग लगाने से कृष्ण प्रसन्न होते हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाए रखते हैं। ऐसे में आइए जानें राशि के अनुसार किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।

राशि के अनुसार इन चीजों का लगाएं भोग

मेष राशि- जन्माष्टमी के दिन मेष राशि के जातक भगवान कृष्ण को मिश्री का भोग लगा सकते हैं। इस भोग से भगवान कृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं।

वृष राशि- वृष राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान कान्हा को माखन का भोग लगाएं। माखन कृष्ण को बेहद ही प्रिय है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक जन्माष्टमी पर कृष्ण को दही का भोग लगाएं। दही का भोग लगाने से कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

कर्क राशि- जन्माष्टमी के दिन कर्क राशि के जातक कृष्ण जी को मक्खन का भोग लगाएं। इससे कृष्ण आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करेंगे।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक जन्माष्टमी के कृष्ण जी को माखन और मिश्री का साथ में भोग लगा सकते हैं। दोनों चीजों का साथ में भोग लगाना शुभ होता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर किसी भी लाल फल का भोग कृष्ण जी को लगा सकते हैं।

तुला राशि- जन्माष्टमी के खास मौके पर तुला राशि वालों देसी घी का भोग कृष्ण जी को लगाएं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले कृष्ण जी को जन्माष्टमी के दिन चावल की खीर या मखाने के खीर का भोग लगा सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि वाले जन्माष्टमी के दिन कान्हा को माखन और मिश्री का एक साथ भोग लगाएं।

मकर राशि- मकर राशि के जातक सफेद मिठाईयों का भोग लगाएं।

कुंभ राशि- जन्माष्टमी के दिन कुंभ राशि के जातक कृष्ण जी को पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि वालों के जन्माष्टमी पर कृष्ण भगवान को केले का भोग लगाना शुभ होगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article