Krishna Janmashtami 2023: इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ लोग इस त्योहार को 6 सितंबर को मना रहे हैं तो कुछ लोग इस 7 सितंबर को मना रहे हैं। पूरे भारत में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जन्माष्टमी का व्रत रखने से साधक के सारी मनोकामना पूरी होती है। जन्माष्टमी पर भगवान को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन कृष्ण की पूजा के समय उन्हें क्या अर्पित करना चाहिए।
इन चीजों को करें अर्पित
- जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के लिए छप्पन भोग बनाना चाहिए और जो भी छप्पन भोग बनाएं इन सभी चीजों में नारियल का प्रयोग करना चाहिए।
- जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को झूला अर्पित करें। इस दिन बाल गोपाल को झूला झूलाने की पंरपरा है। इस कारण कृष्ण को इस दिन छोटा सा झूला जरूर चढ़ाएं।
- इस दिन कृष्ण के लिए लाल या पीलें रंग का सिंहासन लेकर आएं। इस दिन कृष्ण को लाल और पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें।
- जन्माष्टमी के दिन कृष्ण का दूध और दही से अभिषेक करें। इस दिन कान्हा को शहद से भी नहला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर में सुख समद्धि आती है।
- जन्माष्टमी के दिन कृष्ण को खीर का भोग जरूर लगाएं उनको खीर बेहद प्रिय है।
- इस दिन भगवान को तुलसी दल अर्पित करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।
