Krishna Janmashtami 2023 Date In Mathura, Vrindavan And Iskcon: हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस दिन आधी रात में लड्डू गोपाल की विधि विधान पूजा होती है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां रात 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद उन्हें 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। पूरी रात श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में भजन-कीर्तन किया जाएगा। यहां जानें मथुरा-वृंदावन जन्माष्टमी का पूरा ब्यौरा।
Janmashtami 2023 In Mathura & Vrindavan, Iskcon
Janmashtami 2023 In Mathura, Vrindavan And Iskcon Temple
| मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन कृष्ण जन्माष्टमी कब है | 7 सितंबर 2023, बृहस्पतिवार |
| निशिता पूजा का समय | 11:56 PM से 12:42 AM, सितम्बर 08 |
| जन्माष्टमी पारण समय | 06:02 AM, सितम्बर 08 के बाद |
| मध्यरात्रि का क्षण | 12:19 AM, सितम्बर 08 |
| चन्द्रोदय समय | 11:43 PM |
| अष्टमी तिथि प्रारम्भ | 06 सितम्बर 2023 को 03:37 PM |
| अष्टमी तिथि समाप्त | 7 सितंबर 2023 को 04:14 PM |
| रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ | 6 सितंबर 2023 को 09:20 |
| रोहिणी नक्षत्र समाप्त | 7 सितंबर 2023 को 10:25 |
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम की समय सारणी
-श्रृंगार आरती सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर
-राजभोग आरती सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर
-दोपहर 12 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे
-फिर शाम 5 बजकर 30 मिनट पर कपाट खुलेंगे।
-शयन भोग आरती रात 9 बजकर 30 मिनट पर
-ठाकुर जी का अभिषेक रात 12 बजे
-आधी रात में मंगला आरती 1 बजकर 55 मिनट पर
