अध्यात्म

Krishna Janmashtami 2023: मथुरा, वृन्दावन और इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का ये है शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2023 In Mathura, Vrindavan And Iskcon: मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जाएगी। यहां जन्माष्टमी की शुरुआत सुबह श्रृंगार आरती के साथ होगी।

Image

Janmashtami 2023 In Mathura & Vrindavan, Iskcon

Krishna Janmashtami 2023 Date In Mathura, Vrindavan And Iskcon: हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाई जाती है। इस दिन आधी रात में लड्डू गोपाल की विधि विधान पूजा होती है। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन मंदिरों में 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। यहां रात 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद उन्हें 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। पूरी रात श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में भजन-कीर्तन किया जाएगा। यहां जानें मथुरा-वृंदावन जन्माष्टमी का पूरा ब्यौरा।

Janmashtami 2023 In Mathura, Vrindavan And Iskcon Temple

मथुरा-वृंदावन और इस्कॉन कृष्ण जन्माष्टमी कब है7 सितंबर 2023, बृहस्पतिवार
निशिता पूजा का समय11:56 PM से 12:42 AM, सितम्बर 08
जन्माष्टमी पारण समय06:02 AM, सितम्बर 08 के बाद
मध्यरात्रि का क्षण12:19 AM, सितम्बर 08
चन्द्रोदय समय11:43 PM
अष्टमी तिथि प्रारम्भ06 सितम्बर 2023 को 03:37 PM
अष्टमी तिथि समाप्त7 सितंबर 2023 को 04:14 PM
रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ6 सितंबर 2023 को 09:20
रोहिणी नक्षत्र समाप्त7 सितंबर 2023 को 10:25
Krishna Janmashtami Puja Vidhi

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम की समय सारणी

-श्रृंगार आरती सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर

-राजभोग आरती सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर

-दोपहर 12 बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे

-फिर शाम 5 बजकर 30 मिनट पर कपाट खुलेंगे।

-शयन भोग आरती रात 9 बजकर 30 मिनट पर

-ठाकुर जी का अभिषेक रात 12 बजे

-आधी रात में मंगला आरती 1 बजकर 55 मिनट पर

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article