अध्यात्म

Krishna Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर राशि अनुसार इन चीजों का करें दान, कृष्ण करेंगे कल्याण

Krishna Janmashtami 2023: धार्मिक दृष्टिकोण यह है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से साधक की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दान का भी विधान है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए। यहां पढें सबकुछ।

Image

Krishna Janmashtami 2023

Krishna Janmashtami 2023: सनातन पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। गृहस्थ वाले 6 सितंबर को और वैष्णव वाले 7 सितंबर को ये त्योहार मना रहे हैं। श्रीम द्भागवत पुराण के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। भगवान कृष्ण के भक्त बाल गोपाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। इस शुभ दिन पर भक्त भगवान कृष्ण की विशेष पूजा करते हैं। धार्मिक मत कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक की सभी चिंताएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दान करने का भी विधान है। जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार दान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करें।

इन चीजों का करें दान

मेष

मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन गुड़ और गेंहू का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन की सारी परेशानी दूर हो सकती है।

वृष

वृषभ राशि के जातकों को इस दिन विशेष रूप से माखन और मिश्री का दान करना चाहिए। ये उनके लिए शुभ फल देने वाला हो सकता है।

मिथुन

मिथुन राशि वाले इस दिन अन्न का दान कर सकते हैं। ये उनके लिए शुभ होगा।

कर्क

कर्क राशि के जातक को भगवान के जन्मदिवस पर दूध, दही और घी का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके भंडार भरे रहेंगे।

सिंह

सिंह राशि के जातक कान्हा के जन्मदिन पर मूंग का दाल और शहद का दान कर सकते हैं।

कन्या

इस राशि के जातक इस दिन गौशाला जाकर गाय को भोजन करवाएं।

तुला

तुला राशि के जातक भगवान को खुश करने के लिए इस दिन नीले रंग का वस्त्र दान करें।

वृश्चिक

इस राशि के जातक को गेंहू, गुड़ और साथ में शहद का दान करना चाहिए।

धनु

धनु राशि के जातक इस दिन गीता की पुस्तक का दान कर सकते हैं।

मकर

मकर राशि के जातक इस दिन नीले रंग का वस्त्र दान कर सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धन का दान करना चाहिए। इस उपाय के प्रयोग से सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मीन

मीन राशि वालों को इस दिन फल और माखन का दान करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article