अध्यात्म

Krishna Famous Temple: जन्माष्टमी के खास मौके पर करें भगवान कृष्ण इन मंदिरों के दर्शन, बंद किस्मत का खुल जाएगा ताला

Krishna Janmashtami 2024 Temple: जन्माष्टमी के दिन बहुत से कृ्ष्ण भक्त भगवान कृष्ण के मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों के दर्शन करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए यहां देखें भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

Image

Krishna Famous Temple

Krishna Famous Temple: जन्माष्टमी का पर्व इस साल 26 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के खास मौके पर भगवान कृष्ण के मंदिरों में भक्त की भीड़ लगी रहती है। इस दिन कृष्ण मंदिरों को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया जाता है और भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भगवान कृष्ण जगत के पालनहार भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, इसलिए जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर भक्त श्री कृष्ण के बाल की विधिवत पूजा की जाती है। यदि आप भी जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं तो इन मंदिरों में जा सकते हैं। यहां देखें भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों की लिस्ट।

Krishna Famous Temple (भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिर)

श्री बांके बिहारी मंदिर

श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन में स्थित है। भगवान कृष्ण का बचपन वृंदावन में बिता है, इसलिए यहां पर बांके बिहारी जी मंदिर बनवाया गया है। ये मंदिर बहुत ही पुराना है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की बांके रूप की प्रतिमा स्थापित है। जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी के मंदिर में बांके बिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है।

पार्थसारथी मंदिर

पार्थसारथी मंदिर चेन्नई शहर में स्थित है। इस मंदिर भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के चार अवतारों की पूजा होती की जाती है। इस मंदिर में कृष्ण, राम, नृसिंह और भगवान वराह की मूर्ति स्थापित है।

इस्कॉन मंदिर बेंगलुरु

भगवान कृ्ष्ण का इस्कॉन मंदिर हर जगह पर स्थापित है। बेंगलुरु में इस्कॉन मंदिर राजाजीनगर में स्थित है। ये मंदिर राधा कृष्ण को समर्पित है। जन्माष्टमी के दिन आप इस मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 4:15 बजे से सुबह के 5:00 बजे तक रहता है। उसके बाद मंदिर शाम 4:00 बजे से रात के 8:30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिए खुला रहता है।

द्वारकाधीश मंदिर

द्वारकाधीश मंदिर भगवान कृष्ण के फेमस मंदिर में से एक है। द्वारकाधीश मंदिर गुजरात में स्थित है। यह द्वारकाधीश मंदिर गोमती क्रीक पर बना हुआ है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित है। जन्माष्टमी के दिन यहां की रौनक देखते ही बनती है। जन्माष्टमी पर यहां गुजरात के आसपास के लोग दर्शन के लिए आते हैं।

प्रेम मंदिर

भगवान कृष्ण का प्रेम मंदिर वृंदावन में स्थापित है। ये मंदिर बहुत ही भव्य तरीके से बनाया गया है। इस मंदिर में रात का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है। जन्माष्टमी पर प्रेम मंदिर की सजावट बहुत ही सुंदर तरीके से की जाती है। जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जमा होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article