Kanha Chhathi Kab Hai 2024 (कान्हा जी की छठी कब है 2024): हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद जिस तरह से छठी पूजा की जाती है। ठीक वैसे ही जन्माष्टमी पर कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के बाद उनकी छठी पूजा होती है। सनातन धर्म में छठी पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन बच्चे को नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। जानिए भगवान कृष्ण की छठी कब मनाई जाएगी और इसकी पूजा विधि क्या है।
Krishna Chhathi Kab Hai 2024
कृष्ण छठी 2024 कब है (Krishna Chhathi Kab Hai 2024)
कृष्ण जन्माष्टमी के 6 दिन बाद कृष्ण जी की छठी मनाई जाती है। इस साल कान्हा जी की छठी 1 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। योग परिघ शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। नक्षत्र अश्लेशा रहेगा। सूर्य देव सिंह राशि में तो चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे।
कृष्ण छठी पूजा विधि (Krishna chhathi Puja Vidhi)
कृष्ण जी की छठी पूजा में उन्हें गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराया जाता है। इसके बाद कान्हा को नए वस्त्र पहनाएं जाते हैं। फिर कान्हा की विधि विधान पूजा की जाती है। उन्हें कई चीजोंं का भोग लगाया जाता है। फिर भगवान के मंत्रों का जाप किया जाता है। इसके बाद बाल गोपाल की आरती होती है। आरती के बाद प्रसाद सभी में बांट दिया जाता है। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के बाद छठी पूजा बेहद जरूरी मानी जाती है। कई जगह छठी पूजा के दिन कढ़ी-चावल जरूर बनाए जाते हैंं।
