Laddu Gopal Ki Chhathi Kab Hai 2024: कृष्ण भगवान की छठी कब है, नोट कर लें डेट, टाइम और पूजा विधि

Laddu Gopal Ki Chhathi Kab Hai 2024 (कृष्ण भगवान की छठी कब है 2024): जन्माष्टमी के 6 दिन बाद कृष्ण जी की छठी मनाई जाती है। इसे लड्डू गोपाल की छठी के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं कृष्ण छठी की तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि।

Laddu Gopal Ki Chhathi Kab Hai 2024 (कृष्ण भगवान की छठी कब है 2024): सनातन धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद उसकी छठी मनाई जाती है। यही परंपरा जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के जन्म के 6 दिन बात निभाई जाती है। जिसे कृष्ण छठी या लड्डू गोपाल की छठी के नाम से जाना जाता है। विशेष तौर पर भगवान कृष्ण के मंदिरों में ये पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाएं जाते हैं और उन्हें उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस साल लड्डू गोपाल की छठी कब है।

कृष्ण जी की छठी कब है 2024 (Krishna Ji Ki Chhathi Kab Hai 2024)

पंडितों के अनुसार इस साल कृष्ण छठी यानी लड्डू गोपाल जी की छठी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। ये हिंदी तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1 सितंबर को पड़ रही है।

End of Feed