Khichdi Kab Hai 2025: खिचड़ी कब है 2025 में, जानिए मकर संक्रांति पर्व को इस नाम से क्यों जाना जाता है

Khichdi 2025 Date (Makar Sankranti Kab Hai 2025): मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है जो हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। जानिए इस साल खिचड़ी पर्व कब मनाया जाएगा।

Khichdi 2025 Date (Makar Sankranti Kab Hai 2025): जब भी सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस त्योहार को उत्तर भारत और बिहार में खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इस दिन खिचड़ी बनाने और दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होता है जिसका अर्थ होता है कि सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढ़ता है। चलिए जानते हैं 2025 में खिचड़ी यानी मकर संक्रांति कब है।

Khichdi 2025 Date (खिचड़ी कब है 2025)

मकर संक्रान्ति14 जनवरी 2025, मंगलवार
मकर संक्रान्ति पुण्य काल09:03 से 05:46 PM
मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल09:03 से 10:48
मकर संक्रान्ति का क्षण09:03 PM

मकर संक्रांति के अलग-अलग नाम

मकर संक्रांति का त्योहार भारत के लगभग हर राज्य में मनाया जाता है। दक्षिण भारत में इस त्योहार को पोंगल के नाम से मनाते हैं तो वहीं पंजाब और जम्मू कश्मीर में इसे ‘लोहड़ी’ के नाम से मनाते हैं। जब्कि यूपी और बिहार में इसे ‘खिचड़ी’ के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। मकर संक्रांति पर कहीं खिचड़ी तो कहीं दही-चूड़ा और तिल से बनी चीजें खाने का रिवाज है। मध्य भारत में इस त्योहार को माघी/ भोगली बिहू आदि के नाम से मनाया जाता है।

End of Feed