Khatu Shyam Ji Ki Katha: खाटू श्याम जी की कथा, जानें शीश दानी खाटू श्याम जी की कहानी क्या है?

Khatu Shyam Ji Ki Katha, Khatu Shyam Ji Ki Janam Katha (खाटू श्याम जी की कहानी): आज खाटू श्याम जी का जन्मदिन है। पौराणिक कथा अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था, इसलिए ही बर्बरीक को श्याम बाबा के नाम से जाना जाता है। यहां से आप खाटू श्याम जी की कथा, खाटू श्याम जी की कहानी, खाटू श्याम जी जन्म कथा पढ़ सकते हैं।

Khatu Shyam Ji Ki Katha, Khatu Shyam Ji Ki Janam Katha (खाटू श्याम जी की कहानी): आज देशभर में बड़े धूमधाम से खाटू श्याम जी बाबा का जन्मदिन मनाया जा रहा है। खाटू श्याम बाबा कलयुग में भगवान श्री कृष्ण के अवतार माने जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार खाटू श्याम जी भीम के पोते और घटोत्कच के पुत्र हैं और उनका असली नाम बर्बरीक है। बर्बरीक ही आगे चलकर खाटू श्याम बाबा के नाम से जाने गए। असल में भगवान श्री कृष्ण ने बर्बरीक को अपने श्याम नाम से पूजे जाने का आशीर्वाद दिया था। यहां से आप खाटू श्याम जी की पूरी कहानी जान सकते हैं। यहां पढ़ें खाटू श्याम जी की कथा।

Khatu Shyam Baba Ki Katha

खाटू श्याम जी की कथा (pic credit: canva)

खाटू श्याम बाबा की कथा (Khatu Shyam Baba Ki Katha)

महाभारत काल में एक महान आत्मा का अवतरण हुआ था जिसे हम भीम पौत्र बर्बरीक के नाम से जानते हैं। बर्बरीक ने महीसागर संगम स्थित गुप्त क्षेत्र में नवदुर्गाओं की तपस्या कर दिव्य बल और तीन तीर व धनुष प्राप्त किए। कुछ सालों बाद कुरुक्षेत्र में युद्ध के लिए कौरव और पांडवों की सेनाएं एकत्रित हुई। युद्ध का शंखनाद होने को था कि यह वृतांत बर्बरीक को ज्ञात हो गया और वे माता का आशीर्वाद लेकर युद्धभूमि की तरफ प्रस्थान कर गए। उन्होंने ये तय कर लिया था कि युद्ध में जो भी हारेगा वे उसकी सहायता करेंगे। भगवान श्री कृष्ण को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने सोचा कि ऐसी स्थिति में युद्ध कभी समाप्त नहीं होगा। इसलिए उन्होंने ब्राह्मण का वेश धारण कर बर्बरीक को रोकने का निश्चय किया।

End of Feed