Khatu Shyam Birthday Today (क्या आज खाटू श्याम जी का जन्मदिन है): खाटू श्याम जी वही हैं जिन्हें महाभारत के वीर बर्बरीक के रूप में जाना जाता है। खाटू श्याम जी घटोत्कच और मोरवी के पूत्र हैं। महाभारत युद्ध से पहले, भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे प्रसन्न होकर उन्हें श्याम नाम दिया था और वरदान दिया कि कलियुग में तुम मेरे नाम से पूजे जाओगे और जो तुम्हारा नाम सच्चे मन से लेगा, उसकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। बता दें कि खाटू श्याम जी का जन्मदिन यानी जन्मोत्सव हर साल कार्तिक-मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। तो आज खाटू श्याम का जन्मदिन है या नहीं, ये आप यहां से जान सकते हैं।
क्या आज खाटू श्याम का जन्मदिन है?
हां, आज कार्तिक-मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवउठनी एकादशी है और आज ही यानी 1 नवंबर 2025, शनिवार के दिन खाटू श्याम का जन्मदिन है।
2025 में खाटू श्याम जी की ग्यारस कब है?
ग्यारस दरअसल संस्कृत शब्द एकादशी का बोलचाल का रूप है। जब कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी आती है तब ही खाटू श्याम का जन्मदिन मनाया जाता है तो इसलिए खाटू श्याम के जन्मदिन को खाटू श्याम जी की ग्यारस कहते हैं। इसलिए आज यानी 1 नवंबर को खाटू श्याम जी की ग्यारस है।
खाटू श्याम के जन्मदिन पर क्या करें?
खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। खाटू श्याम बाबा की पूजा करें और घी या तेल का दीप जलाकर बाबा की आरती करें। जो खाटू धाम नहीं जा सकते, वे मन ही मन “खाटू श्याम शरणं मम” का जाप करें। बाबा को खीर, चूरमा, कच्चा दूध, मिठाई और फल आदि का भोग लगाएं और इसमें कच्चा दूध विशेष रूप से डालें, ये बाबा को पसंद है। आज जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या दान देना और पशु-पक्षियों को अन्न-जल देना भी शुभ माना जाता है।
