अध्यात्म

Khatu Shyam Ji Ki Aarti: ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे...श्री खाटू श्याम बाबा की आरती यहां देखें

Khatu Shyam Aarti Lyrics (श्री खाटू श्याम जी की आरती): धार्मिक मान्यताओं अनुसार खाटू श्याम बाबा की आरती करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां देखें खाटू श्याम जी की आरती के लिरिक्स।

Image

Khatu Shyam Aarti Lyrics

Shri Khatu Shyam Ji Ki Aarti (श्री खाटू श्याम जी की आरती): पौराणिक कथाओं अनुसार महाभारत काल में खाटू श्याम बाबा बर्बरीक के नाम से जाने जाते थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने उन्हें कलयुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था। इसलिए बर्बरीक को श्याम बाबा के नाम से जाना जाने लगा। कहते हैं जो व्यक्ति खाटू श्याम जी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। अगर श्याम बाबा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो सुबह-शाम इनकी आरती जरूर करें।

खाटू श्याम जी की आरती (Khatu Shyam Ji Ki Aarti)

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो, कुंडल श्रवण पड़े।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जले।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे।

भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत भक्तजन, मनवांछित फल पावे।

ॐ जय श्री श्याम हरे..

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।

निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे।

ॐ जय श्री श्याम हरे.. ।

खाटू श्याम जी की आरती का महत्व (Khatu Shyam Ji Ki Aarti Ka Mahatva)

कहते हैं खाटू श्याम बाबा की आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस आरती को सुबह शाम करने से घर परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहता है।

श्याम बाबा की आरती के लाभ (Khatu Shyam Ji Ki Aarti Ke Fayde)

खाटू श्याम बाबा हमेशा हारे हुए लोगों का साथ देते हैं। कहते हैं उनकी कृपा से व्यक्ति का हर काम बनने लगता है। साथ ही इनकी आरती का पाठ करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article