अध्यात्म

Kharmas In December 2024: कब से कब तक रहेगा साल का दूसरा खरमास? जानिए इसका खास महत्व

Kharmas In December 2024: साल 2024 का दूसरा खरमास दिसंबर के महीने में लगेगा। खरमास के समय में कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल का दूसरा खरमास कब से कब तक रहेगा और इसके महत्व के बारे में।

Image

Kharmas In December 2024

Kharmas In December 2024: हिंदू धर्म में खरमास का बहुत ही खास महत्व है। ग्रहों के राजा सूर्य देवता जब देव गुरु बृहस्पति की राशियों जैसे की मीन या धनु में प्रवेश करते हैं। उस समय में खरमास लग जाता है। खरमास साल में दो बार लगते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला खरमास मार्च से अप्रैल के बीच में और दूसरा दिसंबर से जनवरी के बीच में लगता है। साल 2024 का पहला खरमास 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक के बीच में लग चुका है। अब साल के दूसरे खरमास की बारी है। साल 2024 का दूसरा खरमास दिसंबर के महीने में लगेगा। खरमास के समय में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। आइए जानते हैं साल का दूसरा खरमास कब से कब तक रहने वाला है।

Kharmas In December 2024 (साल 2024 का दूसरा खरमास कब लगेगा)

पंचांग के अनुसार साल 2024 का दूसरा खरमास 15 दिसंबर रविवार के दिन से लगेगा। ये खरमास का समापन 15 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन होगा। जब सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद खरमास का समापन हो जाएगा।

खरमास क्यों लगता है

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जब सूर्य ग्रह गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं। उस समय खरमास लग जाता है। जब तक सूर्य गुरु ग्रह की राशियों में रहते हैं, तब खरमाल लगा रहता है। गुरु ग्रह की राशि में रहने के दौरान सूर्य का ताप कम हो जाता है,इसलिए खरमास में किसी भी प्रकार के मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि गुरु की राशि में रहते हुए सूर्य गुरु ग्रह की सेवा करने लगते हैं। जिसके कारण वो किसी भी मांगलिक काम में भाग नहीं लेते हैं, इसलिए इस दौरान कोई भी मांगलिक काम नहीं किये जाते हैं।

खरमास के दौरान क्या ना करें

खरमास के समय में कोई भी शुभ काम ना करें। इस समय में शादी, विवाह, मूंडन जैसे काम करने की मनाही होती है। इसके साथ ही इस दौरान आप भूमि पूजन या नई भूमि खरीदने का काम भी ना करें। खरमास के समय में नई वाहन खरीदने से भी बचना चाहिए।

खरमास महत्व (Kharmas Importance)

सनातन धर्म में खरमास का बहुत ही खास महत्व है। ये पूरे एक महीने तक चलता है। इस समय में सूर्य ग्रह गुरु ग्रह की राशि में होते हैं। खरमास के समय में पूजा- पाठ और दान पुण्य करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस समय में सूर्य देवता की पूजा करने से और जल अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article