Kharmas 2024 Starting Date: हिंदू धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना गया है। इस समय में शादी- विवाह जैसे शुभ काम करने की मनाही होती है। सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास शुरू हो जाता है। खरमास साल में दो बार लगता है। जब तक सूर्य देव मीन राशि में रहते हैं। उस समय तक खरमास की अवधि रहती है। खरमास में भूलकर भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब से कब तक खरमास रहेगा।
Kharmas 2024 Starting Date (खरमास कब से शुरू होगा)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य ग्रह मीन राशि में 14 मार्च को गोचर करेंगे और 13 अप्रैल को अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। मीन राशि सूर्य के निकलने के साथ ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। इस साल खरमास 14 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक रहने वाला है।खरमास में क्यों नहीं होते शुभ काम (Why do not auspicious works happen in Kharmas?)
ज्योतिष शास्त्र में मीन और धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति को माना गया है। जब सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है। इस दौरन कोई भी मांगलिक काम इसलिए नहीं किये जाते बैं क्योंकि इस समय सूर्य अपने गुरु ग्रह बृहस्पति देव की सेवा में रहते हैं। इस कारण इस समय इनकी शक्ति कमजोर हो जाती है, इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इस समय में कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
खरमास में करें इन मंत्रों का जाप
ॐ सूर्याय नम:
ॐ घृणि सूर्याय नम:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर
खरमास दान महत्व (Kharmas Importance)
खरमास के दौरान दान पुण्य करने का बहुत महत्व है। इस समय में सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस समय में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस समय में गोशाला में जाकर गाय को रोटी खिलाने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।
