अध्यात्म

2 मई से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का धाम, श्रद्धालुओं के आगमन के लिए तेज हुईं तैयार‍ियां

Kedarnath Dham kapat opening date 2025: चार धाम यात्रा के शुरू होने के साथ ही उत्‍तराखंड के श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई से खुल जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए यहां तैयार‍ियां जोरों पर चल रही हैं। साथ ही 108 क्विंटल फूलों से बाबा के धाम की सजावट भी की गई है।

Image

2 मई से खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

Kedarnath Dham kapat opening date 2025: इस साल की चार धाम यात्रा अक्षय तृतीया के द‍िन यानी 30 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है। इसका आरंभ बुधवार की सुबह 10:30 बजे से गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ हो गया। अब यात्रा का अगला पड़ाव केदारनाथ मंद‍िर है ज‍िसके कपाट 2 मई को विधि-विधान से खोले जाएंगे। इसी को देखते हुए चार धाम यात्रा के प्रमुख केंद्र केदारनाथ में तैयार‍ियां जोरों पर चल रही हैं। कपाट खुलने की तारीख आते ही मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में भक्तों की चहल-पहल बढ़ गई है।

108 क्विंटल फूलों की सजावट

श्रद्धालुओं के आगमन से पहले केदारनाथ मंद‍िर की भव्‍य सजावट भी की गई है। ऋषिकेश, गुजरात से आई पुष्प समिति द्वारा मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप में सजाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता से मंदिर को और भी दिव्य आभा मिल रही है। इस सजावट को देखने का कौतुहल भी बाबा के भक्‍तों में है।

पहुंचेगी विग्रह उत्सव डोली

इसी के साथ 1 मई की शाम को बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी केदारनाथ मंदिर पहुंच जाएगी। डोली के स्वागत के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और भक्ति संगीत के साथ समारोह आयोजित किया जाएगा।

जोरों पर हैं तैयारियां

राज्‍य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने कपाट खोलने के अवसर पर हर प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के निर्देश हैं। मंदिर परिसर में पुलिस बल, आपदा राहत टीमें और मेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की गई है। इसी के साथ स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों में भी उत्साह का माहौल है। यात्रियों के आने से यह समय आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article