LIVE
Karwa Chauth 2026 Sargi Time Live Updates: कब है करवाचौथ 2026, जानिए सरगी टाइम से लेकर पूजा तक की सारी जानकारी
Karwa Chauth 2026 Sargi Time करवा चौथ की कहानी, पूजा मुहूर्त, व्रत विधि, मून राइज टाइम LIVE Updates:करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 29 अक्टूबर को रखा जाता है। इस व्रत की शुरुआत 29 अक्टूबर की सुबह सरगी लेने से हो जाएगी। इसके बाद चंद्र अर्घ्य और पति के दर्शन व उनके हाथ से व्रत का पारण कर समाप्त होगी।
Karwa Chauth 2026 Sargi Time करवा चौथ की कहानी, पूजा मुहूर्त, व्रत विधि, Aaj Chand Kitne Baje Niklega LIVE Updates: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू होता है। शाम को करवा चौथ माता की पूजा और व्रत कथा सुनने के बाद महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। यहां जानिए करवा चौथ 2026 का सरगी टाइम, पूजा मुहूर्त, चांद निकलने का समय, व्रत विधि और करवा चौथ की पूरी कहानी क्या है।
- करवा चौथ 2026 की तारीख: 29 अक्टूबर, गुरुवार
- करवा चौथ पर ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:48 से 5:39 बजे तक
- करवा चौथ पर अमृत काल: सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक
- करवा चौथ पर सरगी खाने का समय: सूर्योदय से पहले, सुबह 6:31 बजे से पहले
- करवा चौथ पर सूर्योदय का समय: सुबह 6:31 बजे
- करवा चौथ पर सूर्यास्त का समय: शाम 5:38 बजे
- करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 से 6:55 बजे तक
- करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: रात 8:17 बजे
- करवा चौथ पर चंद्रास्त का समय: सुबह 9:52 बजे
- करवा चौथ पर अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
- करवा चौथ पर विजय मुहूर्त: दोपहर 1:56 से 2:40 बजे तक
- करवा चौथ पर गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:38 से 6:04 बजे तक
- करवा चौथ पर निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से 30 अक्टूबर की रात 12:31 बजे तक
OCT 28, 2026 17:04 IST
करवा चौथ पर कितने बजे होगा चंद्रोदय और चंद्रास्त
द्रिक पंचांग के अनुसार करवाचौथ के दिन चंद्रोदय रात करीब 8 बजकर 16 पर होगा। इसके साथ ही चंद्रास्त 30 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 51 पर होगा। चंद्रोदय और चांद दिखने के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।
OCT 28, 2026 16:01 IST
Karwa Chauth 2026 Sargi Time Live Updates: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या रखें?
करवा चौथ के दिन सुबह सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है। सरगी की थाली में फेनी या सेवइयां, फल जैसे सेब, केला और अनार, सूखे मेवे, मिठाई, नारियल, दूध या दूसरी पसंदीदा चीजें, मीठी मठरी आदि को रखा जाता है।
OCT 28, 2026 15:59 IST
Karwa Chauth 2026 Sargi Time Live Updates: सुबह कितने बजे खाएं सरगी?
करवा चौथ पर सरगी सुबह सूर्योदय से पहले खाई जाती है। उत्तर भारत के कई परिवारों में सास अपनी बहू को सरगी देती हैं। सरगी की थाली में फेनी, सेवइयां, फल, मिठाई, नारियल और सूखे मेवे रखे जाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर को सूर्योदय करीब सुबह 6:30 से 6:31 बजे होगा। ऐसे में सरगी सूर्योदय से पहले खा लें। सरगी के लिए पूरे देश में कोई एक अलग पूजा मुहूर्त तय नहीं है। अपने शहर के सूर्योदय के समय का ध्यान रखें।
OCT 28, 2026 15:56 IST
Karwa Chauth 2026 Sargi Time Live Updates: करवाचौथ के दिन सूर्योदय कितने बजे होगा
द्रिक पंचांग के अनुसार करवाचौथ पर सूर्योदय सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके साथ ही सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट पर रहेगा।
OCT 28, 2026 15:55 IST
Karwa Chauth 2026 Sargi Time Live Updates: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार यह तिथि 29 अक्टूबर 2026 को पड़ रही है। साल 2026 में करवा चौथ की तिथि 29 अक्टूबर की सुबह 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 29 अक्टूबर की रात 10 बजकर 9 मिनट तक रहेगी।
