LIVE

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: चांद की कैसे करें पूजा, जानें यहां

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: चांद की कैसे करें पूजा, जानें यहां
Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates: चांद की कैसे करें पूजा, जानें यहां

Karwa Chauth Vrat 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat, Samagri List, Mehndi Designs Live Updates: विवाहित स्त्रियों के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद ही खास होता है। इस पर्व की खास रौनक उत्तर भारत में देखने को मिलती है। आमतौर पर ये व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामाना से रखा जाता है। लेकिन कई जगह ये व्रत कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। ये व्रत सूर्योदय से पहले से शुरू होकर चांद निकलने तक रखा जाता है। इस व्रत में चंद्र दर्शन करना जरूरी होता है।

Karwa Chauth 2022 Puja Vidhi, Vrat Katha, Aarti Live Updates

करवा चौथ 2022 मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Muhurat):
करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। ये व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ता है। करवा चौथ पूजा मुहूर्त 13 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। वहीं अगर आसमान साफ रहता है तो चंद्र दर्शन रात 8 बजकर 9 मिनट के आस-पास आप कर सकेंगे।

Karwa Chauth 2022 Moonrise Time Live Updates

करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth Puja Vidhi): सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करके पूजा घर की अच्छे से सफाई कर लें। फिर सास द्वारा दी गई सरगी ग्रहण करें। सरगी सास द्वारा दिए गए भोजन को कहते हैं। फिर भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। सुबह सूर्योदय से पहले सरगी लेकर पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। फिर शाम में शुभ मुहूर्त में पूजा कर रात में चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। शाम की पूजा में एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना की जाती है। इसमें 10 से 13 करवे (करवा चौथ के लिए खास मिट्टी के कलश) रखें जाते हैं। फिर धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि पूजन सामग्री एक थाली में रख लें। दीपक में इतना घी रखें जिससे वह दीपक पूजा के पूरे समय तक जलता रहे।

Karwa Chauth 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat Live Updates

पूजा के समय करवा चौथ व्रत की कथा भी जरूर पढ़ें। फिर पूजा संपन्न कर रात में चंद्रमा निकलने का इंतजार करें। इस दिन चन्द्र दर्शन छलनी के द्वारा किया जाता है और साथ ही दर्शन के समय अर्घ्य के साथ चन्द्रमा की पूजा की जाती है। चन्द्र-दर्शन के बाद बहू अपनी सास को एक थाली में सजाकर मिष्ठान, फल, मेवे, रूपये, वस्त्र आदि देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करती है और सास से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करती है।

OCT 13, 2022 21:09 IST

कैसे करें करवा चौथ के व्रत का पारण? (Karva Chauth 2022 Vrat Parana Vidhi)

करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आज चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 20 मिनट है। ऐसे में भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने के बाद चंद्र देव की पूजा करें। विधि अनुसार चंद्र देव को अर्घ्य दें और छलनी से चांद को देखने के बाद अपने पति को देखें। इसके बाद सुहागिन महिलाएं अपने पति का आशीर्वाद लें। इस दिन लोटे से पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते हैं।
OCT 13, 2022 20:41 IST

करवा चौथ वाले दिन कैसा भोजन करें

करवा चौथ व्रत में लहसुन प्याज से बना हुआ भोजन नहीं करना चाहिए।
OCT 13, 2022 20:27 IST

क्यों चांद पूजा है जरूरी

पौराणिक कथा अनुसार जिस दिन भगवान शिव ने गणेश जी का सिर धड़ से अलग किया था, उस दौरान उनका सिर सीधे चंद्रलोक में चला गया था। मान्यता है कि आज भी उनका सिर चंद्रलोक में मौजूद है। जैसा कि गणपति जी को ये वरदान मिला था कि किसी भी पूजा से पहले उनकी पूजा की जाएगी इसलिए करवाचौथ वाले दिन भी भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार गणेश का सिर चंद्रलोक में होने के कारण करवा चौथ वाले दिन चंद्रमा की खास पूजा की जाती है।
OCT 13, 2022 20:03 IST

चंड़ीगढ़ में कब दिखेगा चांद

चण्डीगढ़ में 08:06 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 19:51 IST

चंद्र देव की पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Karva Chauth 2022 Mantra in Hindi)

गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
OCT 13, 2022 19:34 IST

छलनी से चांद देखने की विधि

करवा चौथ की पूजा छलनी से चांद देखकर ही पूरी होती है। इस दिन चांद की पूजा के बाद उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। चांद को अर्घ्य देते समय मंत्र का जाप अवश्य करें। इसके बाद छलनी पर दीपक रखकर चांद को देखें। फिर चांद को देखते हुए चंद्रदेव से अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। अंत में इसी छलनी से अपने पति को देखें।
OCT 13, 2022 19:12 IST

देखें किस शहर में कब दिखेगा चांद

मुम्बई में 08:48 PM पर चांद दिखेगा।
पुणे में 08:45 PM पर चांद दिखेगा।
रांची में 07:48 PM पर चांद दिखेगा।
अहमदाबाद में 08:41 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 19:11 IST

चांद निकलने में कुछ ही देर बाकी

कानपुर में 08:01 PM पर चांद दिखेगा।नागपुर में 08:18 PM पर चांद दिखेगा।बेंगलूरु में 08:40 PM पर चांद दिखेगा।जम्मू में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 19:11 IST

लखनऊ, जयपुर, देहरादून, दिल्ली में कब दिखेगा चांद Karwa Chauth 2022

दिल्ली में 08:09 PM पर चांद दिखेगा।लखनऊ में 07:58 PM पर चांद दिखेगा।जयपुर में 08:19 PM पर चांद दिखेगा।देहरादून में 08:02 PM पर चांद दिखेगा।
OCT 13, 2022 18:35 IST

करवा चौथ व्रत पूजा विधि Karwa Chauth Puja Vidhi

करवा चौथ पूजा में सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद समस्त देवी देवताओं की पूजा करें। करवा चौथ की व्रत कथा सुनें। भगवान को भोग लगाएं और फिर चांद निकलने का इंतजार करें। चांद निकलने के बाद चांद की पूजा करें और उसे अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलें।
OCT 13, 2022 18:17 IST

कैसे करें करवा चौथ के व्रत का पारण? (Karva Chauth 2022 Vrat Parana Vidhi)

करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आज चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 20 मिनट है। ऐसे में भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने के बाद चंद्र देव की पूजा करें। विधि अनुसार चंद्र देव को अर्घ्य दें और छलनी से चांद को देखने के बाद अपने पति को देखें। इसके बाद सुहागिन महिलाएं अपने पति का आशीर्वाद लें। इस दिन लोटे से पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते हैं।
OCT 13, 2022 17:59 IST

इस विधि से करें करवा चौथ पूजा (Karwa Chauth Puja Vidhi)

  • इस दिन की पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवी देवताओं की स्थापना करवाई जाती है।
  • इसके बाद एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर, घी का दिया इत्यादि रखा जाता है।
  • चाँद निकलने से लगभग एक घंटा पहले पूजा शुरु कर देनी चाहिए।
  • इस दिन की पूजा में करवा चौथ की व्रत कथा सुनी जाती है।
  • चाँद को देखकर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, पूजा करती हैं, और उसके बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत पूरा करती हैं।
OCT 13, 2022 17:43 IST

करवा चौथ पर चांद दर्शन? Karwa Chauth Chand Time 2022

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय 08:09 पी एम पर होगा।
OCT 13, 2022 17:21 IST

करवा चौथ पर बहुत ही उत्तम योग Karwa Chauth 2022

इस करवा चौथ पर बहुत ही उत्तम योग बन रहा है। चंद्रमा अपनी राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे। जिसके कारण मेष,कर्क,सिंह और मीन राशि की महिलाओं को शुभ लाभ हो सकता है।
OCT 13, 2022 16:44 IST

Karwa Chauth 2022: कन्या राशि को मिलेगा धन लाभ

करवा चौथ के दिन कन्या राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ यादगार और बेहद खुशनुमा पलों को बिताएंगे। वहीं, इस दिन धन लाभ भी मिलेगा।
OCT 13, 2022 16:13 IST

Karwachauth 2022: इन राशियों को करवाचौथ में मिलेगा लाभ

करवाचौथ के दिन बुध और शुक्र की युति बन रही है। करवाचौथ के दिन वृष, कर्क, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को विशेष लाभ होगा।
OCT 13, 2022 15:34 IST

Karwachauth 2022 Sargi: जानिए क्या होती है सरगी

सरगी का मतलब है कि सास की ओर से बहू को करवा चौथ पर दी जाने वाली एक तरह की भेंट। सरगी खाने के बाद दिनभर निर्जला उपवास रखा जाता है। सरगी भोजन की एक ऐसी थाली होती हैं जिसमें कुछ खास चीजें होती हैं, जिसको खाने से भूख कम लगती है। इसमें सूखे मेवे और फल होते हैं।
OCT 13, 2022 14:45 IST

ये है शिव पार्वती पूजन मंत्र

शिव पूजा मंत्रओम नम: शिवायमां पार्वती का पूजन मंत्रदेहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्।सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।
OCT 13, 2022 14:23 IST

रात में होता है चांद का इंतजार (Karwa Chauth Moon)

पूजा जब खत्म हो जाती है तब महिलाए चांद का इंतजार करती हैं। परंपरा के अनुसार, करवा चौथ के दिन उपवास तोड़ने के लिए, पत्नियां पूजा करने के बाद चांद की पूजा करती हैं और छलनी से चांद को निहारती हैं। फिर उसी छनली से अपने पति को देखती हैं। यह रीति रिवाज खत्म होने के बाद पति पानी पि‍लाकर अपनी पत्नी का व्रत खुलवाते हैं।
OCT 13, 2022 14:06 IST

शिव स्तुति करने लिए मंत्र का जाप

नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्।प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।इस मंत्र से शिवा यानी पार्वती जी का षोडशोपचार पूजन करें। इसके पश्चात नम: शिवाय मंत्र से भगवान शिव का और 'षण्मुखाय नम:' से स्वामी कार्तिक का पूजा करें। इसके बाद नैवेद्य के करवे और दक्षिणा ब्राह्मण को देकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें। पति के हाथों जल का पान करें और फिर भोजन ग्रहण करें।