करवा चौथ की पूजा में करवे में जल के साथ क्या डाला जाता है, क्या करवे में दूध भरना चाहिए, जानें स्टील का करवा लेना शुभ है या नहीं

Karwa Chauth karwa mein kya dale : करवा चौथ 2026 पर करवे में जल के साथ क्या डालें? क्या करवे में दूध भरना चाहिए और क्या स्टील के करवे से पूजा कर सकते हैं? जानें सही परंपरा और पूजा विधि।

Karwa Chauth karwa mein kya dale : करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवे का खास महत्व होता है। महिलाएं इस दिन करवे में जल भरती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। लेकिन पूजा की तैयारी करते समय कई सवाल मन में आते हैं। करवे में केवल जल भरना चाहिए या उसके साथ सिक्का, सुपारी और अक्षत भी डालने चाहिए? क्या करवे में दूध भरना जरूरी है? अगर मिट्टी का करवा उपलब्ध न हो, तो क्या स्टील के करवे से पूजा कर सकते हैं?

karwa niyam

करवे में जल के साथ क्या डालते हैं, स्टील का करवा लें या नहीं (AI Image)

इन सवालों के जवाब जानना इसलिए जरूरी है, क्योंकि करवा चौथ की पूजा में कुछ परंपराएं क्षेत्र के अनुसार बदल जाती हैं। आइए जानते हैं करवे में क्या डालने की मान्यता है और पूजा के लिए किस तरह का करवा चुनना चाहिए।

End of Feed