करवा चौथ 2026 पर क्या रहेगा शाम की पूजा का समय, नोट करें करवा फेरने और कथा सुनने का टाइम

Karwa Chauth Evening Puja Time 2026: करवा चौथ 29 अक्टूबर को है। जानें करवा चौथ 2026 पर शाम की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। करवा चौथ 2026 पर करवा फेरने का समय कब रहेगा, व्रत कथा किस टाइम सुनी जाएगी - नोट करें शुभ मुहूर्त।

Karwa Chauth Evening Puja Time 2026: करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए शाम की पूजा का खास महत्व होता है। सुबह सरगी खाने से शुरू होने वाला यह दिन शाम होते-होते पूजा की तैयारियों में बदल जाता है। कोई पूजा की थाली सजाता है, तो कोई करवा तैयार करता है। घरों में महिलाएं एक साथ बैठकर व्रत कथा सुनती हैं और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

karwa chauth puja time 2026

करवा चौथ की शाम की पूजा का टाइम, कितने बजे सुननी है कथा (AI Image)

ऐसे में करवा चौथ पर पूजा का सही समय जानना जरूरी है। साल 2026 में करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। दिल्ली-एनसीआर में शाम की पूजा के लिए करीब सवा घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान करवा माता की पूजा, करवा फेरने और व्रत कथा सुनने की तैयारी कर सकती हैं।

End of Feed