अध्यात्म

Karwa Chauth 2024 Date: करवा चौथ 2024 व्रत कब है, जानें डेट, पूजा मुहूर्त, व्रत अवधि और चांद निकलने का समय

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Dec 29, 2023, 09:02 AM IST

Karwa Chauth 2024 Date in India (करवा चौथ 2024 में कब है): करवाचौथ व्रत को लेकर विवाहित महिलाओं में एक खास उत्साह रहता है। यहां आप देख सकते हैं कि 2024 में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा। नोट करें करवा चौथ 2024 डेट इन इंडिया कैलेंडर हिंदी में।

Image

Karwa Chauth 2024 Date in India

Karwa Chauth 2024 Date in India (करवा चौथ 2024 में कब है): भारत के तमाम व्रत त्योहारों में करवा चौथ व्रत की एक खास जगह है। ये व्रत खासतौर पर उत्तर भारत में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। करवाचौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। यहां आप नोट कर सकते हैं कि 2024 में करवाचौथ का व्रत कब है, करवाचौथ 2024 व्रत इन इंडिया की डेट, तिथि आदि की जानकारी।

Karwa Chauth 2024 Kab Hai

साल 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार को रखा जाएगा। कार्तिक मास 2024 के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर की सुबह 4:16 पर होगा।

2024 में करवा चौथ व्रत का पूजा मुहूर्त शाम को 5:46 बजे से लेकर 7:54 बजे तक रहेगा। इस तरह पूजा के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं को एक घंटा और 16 मिनट का समय मिलेगा।

करवाचौथ 2024 व्रत की अवधि 13 घंटे और 29 मिनट की रहेगी। करवाचौथ 2024 पर चांद निकलने का समय रात 7:54 बजे का है।

Karwa Chauth 2024 Date in India Calendar

करवाचौथ 2024 की डेट, दिन20 अक्टूबर दिन रविवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे से
चतुर्थी तिथि समापन21 अक्टूबर की सुबह 4:16 पर
करवाचौथ 2024 पर चांद निकलने का समयरात 7:54 बजे
करवाचौथ 2024 व्रत की अवधि13 घंटे और 29 मिनट
करवा चौथ व्रत का पूजा मुहूर्तशाम 5:46 से 7:54 तक
करवा चौथ व्रत का पूजा अवधिएक घंटा और 16 मिनट

करवा चौथ व्रत का महत्व

करवा चौथ का व्रत भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी के व्रत के साथ रखा जाता है। कुछ भक्त इस दिन यह व्रत भी रखते हैं। इसे भी चांद देखकर ही खोला जाता है। वहीं करवा चौथ पर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। महिलाएं इस व्रत को पति की लंबी आयु और सफलता की मंगलकामना के साथ करती हैं। करवाचौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article