अध्यात्म

Karwa Chauth 2023 Date: इस साल कब रख जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें क्या है इसका महत्व

Karwa Chauth 2023 Date: करवा चौथ के व्रत का इंतजार है सुहागिन को होता है। ये व्रत खास तौर पर सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाता है। करवा चौथ के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन भूखे प्यासे रहकर उपवास रखती हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है। आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Image

karwa chauth 2023 importance of karwa chauth

Photo : iStock

Karwa Chauth 2023 Date ( कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत): सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सारी सुहागिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु के लिए विधि- विधान से पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन सारी स्त्रियां सोलह साज श्रृगांर के साथ पूजा पाठ करती हैं। इस साल ये व्रत 1 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से लेकर शाम तक निर्जला रहकर उपवास रखती हैं। इसके साथ ही रात को चांद को अर्घ्य देकर पति को चलनी में देखकर पति के हाथों व्रत खोलती हैं। भारत में इस व्रत को महिलाएं बेहद ही उत्साह के साथ मनाती हैं। करवा चौथ का व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। करवा चौथ का व्रत सुबह 4 बजे शुरू हो जाता है। । इस दिन भगवान गणेश भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शाम को कथा सुनने और अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत का पारण कर सकते हैं।

करवा चौथ व्रत का महत्व

पौराणिक कथा के अनुसार, जब कोई महिला करवा चौथ का व्रत पूरे विधि-विधान से करती है, तो उसके पति की उम्र लंबी होती है और उसे अटूट सुख का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन भी सुखमय व्यतीत होता है। इस दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करके व्रत रखना चाहिए और करवा चौथ व्रत कथा सुननी चाहिए। व्रत की शुरुआत सास द्वारा दिए गए सरगी को खाने और उनका आशीर्वाद लेने से करनी चाहिए ताकि दांपत्य जीवन और घर में स्नेह और प्रेम बना रहे। इस व्रत को करने से पति के ऊपर से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं इसके साथ ही उसकी सेहत बनी रहती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय और समद्ध बनाने के लिए इस व्रत को करना लाभकारी होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article