अध्यात्म

Kartik Purnima Tulsi Puja Vidhi: कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी जी की पूजा कैसे करें, यहां जानें पूरी विधि

Kartik Purnima Par Tulsi Puja Vidhi In Hindi: इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन स्नान-दान और तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा की विधि।

Image

Kartik Purnima Par Tulsi Puja Vidhi In Hindi

Kartik Purnima Par Tulsi Puja Vidhi In Hindi: कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी माता की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन सुबह स्नान-दान करके रात में तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु को भी तुलसी दल जरूर चढ़ाना चाहिए। कहते हैं इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। शास्त्रों अनुसार तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो जाती है। अब जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी पूजा की विधि (Kartik Purnima Par Tulsi Puja Vidhi)।

Kartik Purnima Tulsi Pujan Vidhi (कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन करने की विधि)

  • तुलसी पूजन से पहले तुलसी के गमले को अच्छी तरह से साफ करें।
  • फिर गमले में गेरू या हल्दी का लेप लगाएं।
  • इसके बाद तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री जैसे चुनरी, चूड़ी, बिंदी आदि चढ़ाएं।
  • फिर तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और तुसली माता की आरती करें।
  • तुलसी पूजन के बाद तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें।
  • पूजन समाप्त होने पर तुलसी जी को हलवा और पूरी का भोग चढ़ाएं।

Tulsi Mata Mantra (कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के इन मंत्रों का करें जाप)

मंत्र: महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

मान्यता है इस मंत्र के जाप से आर्थिक समस्याएं ही नहीं बल्कि जीवन की हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

Why We Do Tulsi Puja On Kartik Purnima (कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्यों की जाती है तुलसी की पूजा)

कार्तिक पूर्णिमा ही नहीं बल्कि पूरे कार्तिक महीने में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। दरअसल ये महीना भगवान विष्णु को समर्पित है और तुलसी भगवान विष्णु की प्रिय होती है। मुख्य रूप से यदि आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के सामने दीपक जलाते हैं तो पूरे कार्तिक महीने में नियमित दीपक जलाने के बराबर फल एक साथ मिल जाता है। इसलिए ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की विधि-विधान पूजा करने और तुलसी में जल चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article