Kartik Purnima Mahatav 2024: कार्तिक पूर्णिमा का क्या महत्व है? जानिए इस दिन क्या करते हैं

Kartik Purnima Mahatav 2024: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही खास माना जाता है, लेकिन कार्तिक महीने की पूर्णिमा तिथि बहुत सारे लिहाज से विशेष मानी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के महत्व के बारे में।

Kartik Purnima Mahatav 2024: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान होता है। इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की साथ- साथ पूजा करने से साधक पर लक्ष्मी जी की कृपा सदा बनी रहती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन बहुत सारे धार्मिक कार्य किये जाते हैं। इस दिन गुरु पर्व और देव दीपावली भी मनाई जाती है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के महत्व के बारे में।

Kartik Purnima Mahatav 2024 (कार्तिक पूर्णिमा महत्व)

कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म और सिख धर्म दोनों के लिए बहुत ही खास माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा एक साथ की जाती है। इस दिन गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है, जिसे गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर ही भगवान विष्णु ने अपने प्रथम अवतार मत्स्य अवतार का रूप धारण किया था। शिव कथा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस तिथि पर गंगा स्नान, दान और दीपदान करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रोदय के समय शिव जी की पूजा करने से व्यक्ति को धन और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

End of Feed