Kartik Purnima Ganga Snan Vidhi And Time 2024 :कार्तिक पूर्णिमा के दिन किस समय किया जाएगा गंगा स्नान, जानिए विधि और शुभ मुहूर्त

Kartik Purnima Ganga Snan Vidhi And Time 2024 : कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं गंगा स्नान की विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Kartik Purnima Ganga Snan Vidhi And Time 2024: सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बहुत ही विशेष माना गया है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 15 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस तिथि पर गंगा स्नान और दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस दिन सुबह सबसे पहले गंगा स्नान करना चाहिए। उसके बाद विधिपूर्वक पूजा करने के बाद दान करना चाहिए। इस दिन किए गए दान से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। तब से भगवान शिव को त्रिपुरारी के नाम से जाना जानें लगा। इस पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या होगा और इसकी विधि के बारे में।

Kartik Purnima Ganga Snan Shubh Muhurat 2024 (गंगा स्नान शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि इस बार 15 नवंबर 2024 को पड़ रही है। इस दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2024 को सुबह 4 बजकर 58 मिनट से सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में गंगा स्नान करना शुभ होगा। इसके बाद आप पूजा करके अपनी क्षमतानुसार दान कर सकते हैं।

End of Feed