Kartik Purnima November Mein Kab Hai 2025(कार्तिक पूर्णिमा 2025 में कब है): हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा की जाती है।कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान काभी खास महत्व होता है। कहते हैं इस दिन स्नान और दान करने से पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब है, ये आप यहां से जानें। यहां कार्तिक पूर्णिमा की सही तारीख मौजूद है। साथ ही इस दिन के शुभ मुहूर्त भी यहां बताए गए हैं।
2025 में कार्तिक पूर्णिमा कब है?
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर की रात में 11 बजकर 37 मिनट से 5 नवंबर की शाम में 6 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 5 तारीख को सूर्योदय के साथ ही पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी और शाम के समय भी पूर्णिमा रहने वाली है, तो कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 5 तारीख बुधवार को ही किया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान दान का मुहूर्त 2025-
- स्नान का शुभ मुहूर्त- सूर्योदय से शाम 05:01 PM तक।
- दान-पुण्य का मुहूर्त- सूर्योदय से शाम 05:12 PM तक।
- दीपदान का शुभ मुहूर्त- शाम 05:15 PM से रात 07:51 PM तक।
कार्तिक पूर्णिमा को क्या करना चाहिए?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन सबसे पहले प्रातः काल उठकर व्रत रहने का संकल्प लें। गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान कीजिए। फिर श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें और श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इस पवित्र दिन पर चंद्रोदय के समय शिवा, सम्भूति, प्रीति,अनुसुइया तथा छमा इन 6 कृतिकाओं का पूजन करें। इस दिन गो दान का फल अनंत पुण्यदायी है। घी और अन्न का दान भी करें। फिर पूजन और हवन करें। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर में भंडारा करवाएं। दीपदान संध्याकाल में ही करें। यमुना जी पर कार्तिक स्नान का समापन करके भगवान श्री कृष्ण जी का राधा जी सहित पूजन करके दीपदान करना चाहिए।ऐसा करने से श्री कृष्ण जी की भक्ति प्राप्त होती है।
