Kartik Purnima 2023 Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Kartik Purnima 2023 Upay: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म में सबसे खास मानी जाती है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि देवी लक्ष्मी की सबसे पसंदीदा तिथि है। कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है ।इस दिन स्नान का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Kartik Purnima 2023 Upay:हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023) का विशेष महत्व है। इस दिन को कार्तिक पूर्णिमा और त्रिपुरी पूर्णिमा सहित कई नामों से जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दान, दक्षिणा और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने और गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Kartik Purnima Upay

Kartik Purnima 2023 Upay ( कार्तिक पूर्णिमा उपाय)

पीपल में जल चढ़ाएं

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर एक पेड़ पर विराजमान रहती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद जल और अन्न ग्रहण करने से पहले पीपल के पेड़ पर चीनी मिला हुआ दूध अर्पित किया जाता है। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से आपके जीवन से सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

End of Feed