अध्यात्म

2024 Horoscope: गजलक्ष्मी राजयोग से होगी 2024 की शुरुआत, अगले साल सिंह समेत ये राशियां होंगी मालामाल

2024 Horoscope: 2023 का दिसंबर महीना लगता ही हर किसी को इंतजार रहेगा नए साल 2024 का। ज्योतिष अनुसार 2024 की शुरुआत में ही बेहद शुभ गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। जानिए इस योग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Image

Gajalakshmi Rajyoga 2024

2024 Horoscope: नया साल कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। बता दें 31 दिसंबर 2023 को देव गुरु बृहस्पति मार्गी होने जा रहे हैं। जिसके चलते इस दौरान गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें ये खूब लाभ देगा। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं जिनके लिए 2024 की शुरुआत शानदार रहेगी।

2024 इन 3 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

कर्क राशि । Cancer

कर्क राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि बृहस्पति आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष अनुसार ये भाव नाम, प्रसिद्धि व करियर का भाव है। जिसके परिणामस्वरूप करियर में चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं या बहुत लंबे समय से नौकरी नहीं मिल रही है तो आपको इस अवधि में बेहतरीन नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से आपके सारे सपने पूरे होते नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि । Leo

गजलक्ष्मी राजयोग सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ सिद्ध होगा। गुरु आपके नौवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। यह भाव धर्म, लंबी दूरी की यात्रा, पिता, गुरु, भाग्य और तीर्थ स्थल को दर्शाता है। ऐसे में गजलक्ष्मी राजयोग के फलस्वरूप आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ ज्यादा होगा। आपके अपने पिता, मेंटर, गुरु के साथ जो भी मतभेद चल रहे थे इस अवधि में उनका समाधार हो जाएगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। इतना ही नहीं इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आएंगे। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि । Sagittarius

देवगुरु बृहस्पति इस राशि के पांचवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। यह भाव शिक्षा, प्रेम संबंध और बच्चों के भाव को दर्शाता है। इसके परिणामस्वरूप बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग आपका पारिवारिक जीवन बेहद अनुकूल रहने के संकेत दे रहा है। आपका स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा। धनु राशि के जो छात्र पढ़ाई में परेशानी का सामना कर रहे थे उनका प्रदर्शन भी बेहतर रहेगा। आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें खूब धन लाभ होगा। इस अवधि में आपकी सैलरी बढ़ने के भी प्रबल आसार रहेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article