Kartik Purnima 2023 Upay:हिंदू धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा (Kartik Purnima 2023) का विशेष महत्व है। इस दिन को कार्तिक पूर्णिमा और त्रिपुरी पूर्णिमा सहित कई नामों से जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दान, दक्षिणा और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन दान करने और गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Kartik Purnima 2023 Upay ( कार्तिक पूर्णिमा उपाय)
पीपल में जल चढ़ाएं
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर एक पेड़ पर विराजमान रहती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान के बाद जल और अन्न ग्रहण करने से पहले पीपल के पेड़ पर चीनी मिला हुआ दूध अर्पित किया जाता है। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और उनकी कृपा से आपके जीवन से सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
आम का पल्लव लगाएं
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम का पल्लव लगाना चाहिए और दोनों तरफ हल्दी से स्वस्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और मां लक्ष्मी के चरण आपके घर पर पड़ेंगे। आपके घर में धन, संपत्ति और समृद्धि बढ़ेगी और आपके परिवार के सदस्यों की उन्नति होगी।
दीपदान करें
कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों के दर्शन और दीपदान का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि इससे आप कर्ज से मुक्त हो जाएंगे और भगवान विष्णु सहित मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होंगी। यदि आसपास कोई नदी न हो तो घर के ईशान कोण में पूरी रात गाय के घी का दीपक जलाएं।
खीर का भोग लगाएं
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को केसर का खीर चढ़ाएं और विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। अगली सुबह उन्हें पीली कौड़ियां अर्पित करें और अपनी तिजोरी में रख दें। इस तरह आपके घर में पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहेगी और मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।
