Kartik Purnima 2023 Significance (कार्तिक पूर्णिमा कब है): हिंदू पंचांग अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 की दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से 27 नवंबर 2023 की दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उद्या तिथि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय भगवान विष्णु का मत्स्यावतार हुआ था। ये भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था, जिस वजह से इसे ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान का विशेष महत्व माना गया है। जानिए कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और गंगा स्नान का महत्व (Kartik Purnima Ganga Snan 2023)।
Kartik Purnima 2023 Date And Time (कार्तिक पूर्णिमा मुहूर्त 2023)
कार्तिक पूर्णिमा- 27 नवंबर 2023, सोमवार
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 26 नवम्बर 2023 को 03:53 PM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त - 27 नवम्बर 2023 को 02:45 PM बजे
Kartik Purnima Significance (कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करते हैं)
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा स्नान, दीपदान, होम, यज्ञ और ईश्वर की उपासना का विशेष महत्व है। जानिए इस दिन किये जाने वाले धार्मिक कर्मकांड...
- पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल जाग कर सबसे पहले व्रत का संकल्प लें और फिर किसी पवित्र नदी, सरोवर या कुंड में जाकर स्नान करें।
- इस दिन चंद्रमा के उगने पर शिवा, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसुईया और क्षमा इन छः कृतिकाओं का पूजन जरूर करना चाहिए।
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत करके बैल का दान करना शुभ माना जाता है।
- इसते अलावा इस दिन गाय, हाथी, घोड़ा, रथ और घी आदि का दान करने से भी धन-संपत्ति बढ़ती है।
- वहीं इस दिन भेड़ का दान करने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
- कार्तिक पूर्णिमा की रात में व्रत और जागरण करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।
- कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखने वाले लोगों को जरुरतमंद को भोजन जरूर कराना चाहिए साथ में इस दिन हवन भी अवश्य कराना चाहिए।
- इस दिन यमुना नदी पर कार्तिक स्नान का समापन करके दीपदान करना चाहिए।
Kartik Purnima Ganga Snan Benefits (कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लाभ)
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन गंगा नदी में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा वह दिन है जिस दिन भगवान विष्णु ने दुनिया को जलप्रलय से बचाने के लिए मत्स्य रूप में अपना पहला अवतार लिया था। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस पूर्णिमा पर स्नान करने से शारीरिक लाभ भी मिलता है। क्योंकि इस दौरान नदियों का पानी ठंडा होता है और ऐसे में ठंडे पानी में स्नान करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
