Kartik Month 2024 Start Date: कब से शुरू होगा कार्तिक मास, जानिए इस महीने के नियम और महत्व

Kartik Month 2024 Start Date: कार्तिक का महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इस मास की शुरुआत आश्विन मास के बाद होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कार्तिक का महीना कब शुरू होगा और कब खत्म। यहां जानें इस मास का महत्व।

Kartik Month 2024 Start Date: कार्तिक का महीना सनातन धर्म में पवित्र महीने में से एक माना जाता है। ये महीना श्री हरि विष्णु को अत्यंत ही प्रिय है। कार्तिक का मास अंग्रेजी महीने के अक्तूबर और नवंबर के बीच में पड़ता है। इस महीने में भगवान विष्णु चार मास की निद्रा के बाद फिर से उठते हैं। कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को हर प्रकार की सुख, समृद्धि मिलती है। कार्तिक का महीने पूजा- पाठ और जप, तप के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस महीने में गंगा स्नान और दान का भी खास महत्व है। आइए जानते हैं इस साल कार्तिक महीने की शुरुआत कब से हो रही है।

Kartik Month 2024 Start And End Date (कब से शुरू होगा कार्तिक का महीना 2024)

इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024,शुक्रवार के दिन से हो रही है। वहीं इस महीने का समापन 15 नवंबर को होगा। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। कार्तिक मास हिंदू महीने का आठवां महीना होता है। इस मास में बहुत सारे मुख्य त्योहार भी मनाए जाते हैं। कार्तिक मास में पवित्र नदियों में स्नान करने हर प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है।

End of Feed