Kartik Amavasya 2024 Date: कार्तिक अमावस्या कब है, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kartik Amavasya 2024 Date: कार्तिक अमावस्या का शास्त्रों में बहुत ही अधिक महत्व है। इस दिन ही दिवाली का त्योहार भी मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कार्तिक अमावस्या कब है और इसके महत्व के बारे में।

Kartik Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत ही अधिक महत्व है। अमावस्या का दिन गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। वैसे तो हर अमावस्या बहुत ही खास होती है, लेकिन कार्तिक अमावस्या का विशेष महत्व है। कार्तिक अमावस्या हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कार्तिक अमावस्या कब है।

Kartik Amavasya 2024 Date (कार्तिक अमावस्या कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगी और वहीं इसका समापन 1 नवंबर शुक्रवार को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल कार्तिक अमावस्या 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

End of Feed